Advertisement

Smartphone Tips: ऑफिस से घर जाते वक्त बारिश में भीग गया है स्मार्टफोन? तुरंत करें ये 3 काम, नहीं होगा हजारों का नुकसान

बारिश के दौरान अगर आपका फोन भीग जाए, तो कई बार इसकी स्क्रीन काम करना बंद कर देती है. ऐसे में, अधिकतर लोग इसे ठीक करने के लिए सर्विस सेंटर ही एक मात्र विकल्प मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. आप खुद भी फोन को ठीक कर सकते हैं. आइए, हम आपको बारिश में भीगे फोन को ठीक करने के कुछ खास टिप्स बताते हैं.

Latest News
Smartphone Tips: ऑफिस से घर जाते वक्त बारिश में भीग गया है स्मार्टफोन? तुरंत करें ये 3 काम, नहीं होगा हजारों का नुकसान
Add DNA as a Preferred Source

Smartphone Protection Tips: आज के समय में स्मार्टफोन हम सभी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. अगर एक मिनट भी आंखों से फोन दूर हो जाए, तो लोग परेशान हो जाते हैं. ऐसे में, फोन खराब हो जाए, तो लोगों का और भी ज्यादा बुरा हाल हो जाता है. दरअसल, स्मार्टफोन में कई सारे जरूरी डॉक्युमेंट और अन्य काम की डिटेल्स होती हैं. ऐसे में, अगर मोबाइल में किसी तरह की कोई दिक्कत आ जाए, तो पूरा काम ही रुक जाता है. इसे और भी ज्यादा सेफ रखना उस समय बढ़ जाता है, जब मानसून का मौसम होता है. बारिश का मौसम हमारे लिए कई तरह की समस्याएं भी लेकर आता है. इन्हीं में से एक है- बारिश में फोन का भीग जाना. ऑफिस या कॉलेज से घर जाते वक्त अचानक बारिश होने पर अगर कभी फोन भीग जाए काम ठीक से न करे, तो आप खुद इसे वापस सही कर सकते हैं. इसके लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. तो चलिए बिना देर किए इन असरदार ट्रिक्स के बारे में जान लेते हैं.

फोन भीग जाए तो सबसे पहले करें ये काम

आमतौर पर मोबाइल फोन बारिश में भीग जाने पर लोग बार-बार इसे ऑफ-ऑन करने लगते हैं. अगर आप भी यही प्रोसेस करते हैं, तो आपको बता दें कि यह गलती आपकी डिवाइस को खराब कर सकता है. फोन भीगने के बाद, इसे ऑफ कर दें. इससे फोन में शॉर्ट-सर्किट होने का खतरा कम रहता है.

टिशू पेपर या सूती कपड़े का इस्तेमाल कर फोन से निकालें पानी

फोन ऑफ करके इससे पानी को बाहर निकालने की कोशिश करें. इसके लिए आप फोन को हल्के हाथ से टैप करें. साथ ही, स्क्रीन और किनारे पर लगे पानी को सुखाने के लिए टिशू पेपर या सूती कपड़े का इस्तेमाल करें. यह तरीका फोन को खराब होने से बचा सकता है. ध्यान रखें इस दौरान फोन को जोर से न हिलाएं और ना ही हाथ से मारे. ऐसा करने से पानी अंदर फैल सकता है और फोन खराब भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें- फटाफट करें ये काम, सुपरफास्ट स्पीड में चलने लगेगा आपका धीमा Android Phone

सिलिका जेल का करें इस्तेमाल

फोन को सुखाने के लिए आप सिलिका जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके पैकेट आपको दुकान में 5-10 रुपये में मिल जाएंगे. फोन को एयरटाइट कंटेनर में इन पैकेट्स के साथ रखकर 24-48 घंटों के लिए छोड़ दें. इससे आपका फोन ठीक हो सकता है. अगर ये टिप्स अपनाने के बाद आपका फोन काम नहीं कर रहा है, तो आपको सर्विस सेंटर के पास जाने की जरूरत है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement