Advertisement

Oben EV ने लॉन्च की अपनी पहली बाइक, आज मार्केट में देगी दस्तक

भारत में आज एक स्वदेशी कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने के लिए तैयार है. इसकी किफायती कीमत और फीचर्स इसे और शानदार बनाते हैं.

Oben EV ने लॉन्च की अपनी पहली बाइक, आज मार्केट में देगी दस्तक
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत में एक के बाद एक स्टार्टअप्स अपने बेहतरीन प्रोडक्ट्स को मार्केट में उतार रही हैं. ओबेन कंपनी भी एक ऐसा ही बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप है जिसने हाल ही में शानदार ओबेन इलेक्ट्रिक व्हीकल निकाला है.

ओबेन इलेक्ट्रिक बाइक 15 मार्च यानी की आज लॉन्च किया जाएगा. ओबेन की पहली बाइक का नाम 'रोर' है. रोर की टॉप स्पीड जहां 100 kmph है वहीं यह बाइक महज 3 सेकंड में 0-40 km/h की स्पीड तक पहुंच पाएगी. इसकी रेंज की बात की जाए तो 200 किमी है. इस EV Bike को इनहाउस बनाया गया है. आइए जानते हैं क्या कुछ खास है इस ई-बाइक में?

High Performance EV Bike

ओबेन इलेक्ट्रिक बंगलुरु बेस्ड कंपनी है. इस कंपनी की नींव साल 2020 में रखी गई थी. आज यानी कि 15 मार्च को इस कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक बाइक ओबेन रोर लॉन्च हो रही है. यह देखने में स्पोर्टी और टार्क क्रैट्रॉस बाइक से काफी मेल खाती है. ओवन रोर में राउंड हैडलाइट, स्लीक एलईडी टर्न इंडिकेटर, बड़ा  डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्प्लिट स्टाइल सीट समेत कई खासियत देखने को मिलती हैं. यह फिक्स्ड बैटरी पैक के साथ मार्केट में पेश किया जायेगा जो काफी पावरफुल है. इसकी स्पीड की बात की जाए तो ओबेन रोर की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटे बताया जा रहा है.

ओबेन रोर की कीमत

इलेक्ट्रिक बाइक ओबेन रोर की मार्केट प्राइस लगभग 1.2 लाख रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है. आने वाले मई-जून में इस बाइक की डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी.

इलेक्ट्रिक बाइक की बढ़ती मांग

बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग तेजी के साथ जोर पकड़ रही है. Oben Ror भी अब इलेक्ट्रिक मार्केट में नई एंट्री ले रही है ऐसे में माना जा रहा है कि यह अपने शानदार डिजाइन और किफायती कीमत की वजह से कस्टमर्स के दिलों पर राज कर सकती है.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

यह भी पढ़ें:  Small Business Idea: कम लागत में शुरू करें Holi के रंगों का व्यापार

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement