Advertisement

अब WhatsApp स्टेटस पर दिखेंगे Ads! कंपनी ने रोलआउट किया एक और धमाकेदार फीचर

WhatsApp ने बीटा यूजर्स के लिए 2 धमाकेदार फीचर्स ‘Status Ads’ और ‘Promoted Channels’ लॉन्च कर दिए हैं. इसकी जानकारी WAbetainfo की तरफ से शेयर की गई है.. आइए जानें इन 2 फीचर्स के बारे में...

Latest News
अब WhatsApp स्टेटस पर दिखेंगे Ads! कंपनी ने रोलआउट किया एक और धमाकेदार फीचर

new whatsapp update status ads promoted channels 

Add DNA as a Preferred Source

वॉट्सऐप (WhatsApp) आज के समय में लोगों के लिए एक जरूरी ऐप्लिकेशन बन चुका है. दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं.  इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला ऐप है. बता दें कि वॉट्सऐप यूजर्स की जरूरत और सहूलियत के लिए समय-समय पर नए फीचर्स लाता रहता है और इसमें कई बदलाव भी करता है. अब कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए दो धमाकेदार फीचर्स पेश किए हैं, इसकी जानकारी कंपनी के अपडेट्स और अपमकिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वाली वेबसाइट WAbetainfo की तरफ से शेयर की गई है... 

क्या हैं ये 2 नए  फीचर्स?

WhatsApp ने अपने बीटा यूजर्स के लिए ‘Status Ads’ और ‘Promoted Channels’ दो धमाकेदार फीचर्स लॉन्च कर दिए हैं. आम यूजर्स के लिए तो नहीं पर बिजनेस यूजर और क्रिएटर्स के लिए ये एक बेहद जरूरी टूल बन सकता है. यानी अब आपको WhatsApp स्टेटस के बीच विज्ञापन भी नजर आएंगे. इसमें आपको किसी प्रोडक्ट का प्रमोशन दिख सकता है, या फिर ऐसे  वॉट्सऐप यूजर्स का प्रोफाइल, जो अपनी रीच बढ़ाना चाहते हैं. 

WhatsApp Status Ads  

WhatsApp Status Ads फीचर में बिजनेस अकाउंट यूजर्स अपने प्रोडक्ट या सर्विस से जुड़ी से जुड़े विज्ञापन को अपने वॉट्सऐप स्टेटस सेक्शन में दिखा पाएंगे, ये  विज्ञापन आम स्टेटस के बीच में नजर आएंगे. हालांकि इस पर स्पॉन्सर्ड का लेबल लगा होगा. वहीं अगर कोई यूजर बार बार विज्ञापन को नहीं देखना चाहता है तो वह इसे ब्लॉक कर सकता है. 

Promoted Channels  

इसके अलावा  Promoted Channels का फीचर पब्लिक चैनल्स की रीच बढ़ाने में मदद करेगा, यानी कोई क्रिएटर या फिर बिजनेस अब अगर अपने चैनल को प्रमोट करता है तो वह चैनल के डायरेक्टरी में हाइलाइट होकर नजर आएगा. इससे यूजर्स को चैनल की पहुंच बढ़ाने और फॉलोअर्स बढ़ाने में मदद मिलेगी. इन प्रमोटेड चैनल में स्पॉन्सर्ड का टैग मार्क लगा दिखेगा... 

बताते चलें कि WhatsApp बीटा वर्ज़न 2.25.21.11 को कुछ बीटा यूजर्स के लिए टेस्ट किया गया है और इसी में दोनों फीचर्स को शामिल किया गया है. टेस्टिंग के बाद इसे रेगुलर यूजर्स के पास रोल आउट किया जाएगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement