Advertisement

मारुति सुजुकी wagonR facelift लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स 

Facelift में अब 4 स्पीकर स्मार्टफोन नेविगेशन के साथ 17.78cm स्मार्टप्ले स्टूडियो मिलता है.

Latest News
मारुति सुजुकी wagonR facelift लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स 

wagonR facelift

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कई कार कंपनियों ने 2022 में नए वर्जन लॉन्च करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने 2022 वैगनआर फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है. 

नए अवतार में वैगनआर शानदार लुक में नजर आई है. इसकी कीमत 5.39 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी. जबकि टॉप मॉडल की कीमत 7.10 लाख तक जाएगी. हैचबैक को हाल ही में एक शूट के दौरान देखा गया था. 

2022 मारुति सुजुकी वैगनआर 1.0-लीटर के-सीरीज डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन और 1.2-लीटर इंजन पर चलेगी. यह 1.0-लीटर इंजन के साथ कंपनी-फिटेड S-CNG संस्करण में भी उतारी गई है. वैगनआर एस-सीएनजी की कीमत 6.81 लाख (एक्स-शोरूम) है. 

Maruti Suzuki ला रही है अपनी नई Baleno 2022, इन शानदार फीचर्स से है लैस

अपडेटेड वैगनआर को कुछ नई विशेषताओं जैसे पेट्रोल वेरिएंट में आईएसएस और एजीएस वेरिएंट में हिल होल्ड असिस्ट के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा कार में अब 4 स्पीकर स्मार्टफोन नेविगेशन के साथ 17.78cm स्मार्टप्ले स्टूडियो भी मिलता है. इसके अलावा ग्राहकों को कनेक्टेड ड्राइविंग अनुभव प्रदान करने के लिए क्लाउड- बेस सर्विस भी दी गई है. 

कार को दो डुअल टोन कलर्स जैसे गैलेंट रेड विद ब्लैक रूफ और मैग्मा ग्रे विद ब्लैक सहित कई नए कलर्स में पेश किया गया है. स्पोर्टियर एक्सटीरियर कलर स्कीम के साथ बेज और डार्क ग्रे मेलेंज फैब्रिक के साथ नए डुअल टोन इंटीरियर्स हैं जो एक्सटीरियर को शानदार लुक देते है. 

Delhi Govt. पेट्रोल-डीजल से EV में बदल रही अपने वाहन, प्रदूषणमुक्त वैकल्पिक ऊर्जा को मिल रहा है बढ़ावा

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा, मारुति सुजुकी वैगनआर की बाजार में निरंतर सफलता स्थापित कर रही है. 1999 में अपनी शुरुआत के बाद से वैगनआर लगातार विकसित हुई है. 

चार महीनों में ढाई गुना बढ़े EV चार्जिंग स्टेशन, Electric Vehicle के मार्केट में आएगा बड़ा उछाल

क्या होता है फेसलिफ्ट वर्जन 
ऑटोमोटिव फेसलिफ्ट पुरानी कार को नए और बेहतर डिजाइन के साथ अपडेट करना होता है. बेस मॉडल में कुछ बदलाव करके कार्स को पेश किया जाता है. ये बदलाव बंपर, लाइट और ग्रिल में किए जाते हैं. कुछ बदलाव इंटीरियर में भी होते हैं.

Hyundai और Kia के बाद कश्मीर विवाद में कूदे Pizza Hut और KFC, इस तरह मांगी माफी

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement