Advertisement

Maruti Suzuki ने महंगी कर दी अपनी ये SUV, पॉवर के साथ जोरदार माइलेज भी देती है, जाने नई कीमत

Maruti Grand Vitara Price Hike: मारुति सुजुकी ने पिछल साल सितंबर में ग्रैंड विटारा को लॉन्च किया था. इसने आते ही अपने जोरदार माइलेज से धूम मचा दी थी. इसका हाइब्रिड वेरिएंट एक लीटर पेट्रोल में 28 किलोमीटर तक का माइलेज देता है.

Maruti Suzuki ने महंगी कर दी अपनी ये SUV, पॉवर के साथ जोरदार माइलेज भी देती है, जाने नई कीमत

Maruti Grand Vitara Price Hike

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Maruti Suzuki Price Hike- मारुति सुजुकी ने अपनी हाइब्रिड SUV ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara) की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने अपनी इस एसयूवी को पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया था. इसके बाद यह पहला मौका है, जब Grand Vitara की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. सामान्य पेट्रोल के साथ ही CNG और हाइब्रिड वेरिएंट में भी अवलेबल इस कार ने जबरदस्त माइलेज के कारण लोगों के दिल में तेजी से जगह बनाई है. कंपनी का दावा है कि इसका हाइब्रिड वेरिएंट एक लीटर पेट्रोल में 27.97 किलोमीटर तक का जबरदस्त माइलेज देता है. इसके चलते हर कोई यह कार खरीदने की कोशिश में जुटा हुआ है, लेकिन कंपनी ने अब इस कार की एक्स-शोरूम कीमत में करीब 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है.

ये हो गई हैं नई कीमत

  • सिग्मा पेट्रोल- इस बेस मॉडल की कीमत 10.45 लाख रुपये से बढ़ाकर 10.70 लाख रुपये कर दी गई है.
  • डेल्टा पेट्रोल- यह वेरिएंट भी करीब 25,000 रुपये बढ़ गए हैं. अब ये 12.10 लाख रुपये से शुरू होगा.
  • जेटा पेट्रोल- यह वेरिएंट महज 2,000 रुपये बढ़ोतरी के साथ 13.89 लाख से 13.91 लाख रुपये का हो गया है.
  • अल्फा पेट्रोल- इस टॉप मॉडल की कीमत 15.39 लाख रुपये से 2,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 15.41 लाख हो गई है.
  • डेल्टा सीएनजी- इसकी कीमत 20,000 रुपये बढ़कर 12.85 लाख रुपये से 13.05 लाख रुपये कर दी गई है. 
  • जेटा सीएनजी- इसके रेट 14.84 लाख रुपये के मौजूदा दाम से 2,000 रुपये बढ़कर 14.86 लाख रुपये हो गए हैं.
  • हाइब्रिड वेरिएंट- इसकी मौजूदा कीमत 18.29 लाख रुपये में करीब 30,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. 

क्यों खास है ग्रैंड विटारा

Grand Vitara को मारुति सुजुकी ने बेहद पॉवरफुल बनाया है. इस कार में कंपनी ने 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन दिया है, जो 103bhp पॉवर और 136Nm का टॉर्क जनरेट करता है. सीएनजी मोड में ये इंजन 87bhp की पॉवर और 121.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन इंजन वाली इस SUV का नॉर्मल पेट्रोल इंजन से 21 किलोमीटर प्रति लीटर तक, जबकि हाइब्रिड वेरिएंट से 28 किलोमीटर प्रति लीटर तक के एवरेज का दावा कंपनी कर रही है. सीएनजी में भी इससे 27 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक की माइलेज का दावा किया जा रहा है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement