Advertisement

CNG किट से लैस Maruti Suzuki Celerio होने वाली है लॉन्च, बजट में मिलेगा अच्छा माइलेज!

हैचबैक मारुति सुजुकी सिलैरियो (Maruti Suzuki Celerio) जनवरी के अंत तक अपनी कार CNG की सुविधा के साथ लॉन्च करने जा रही है.

CNG किट से लैस Maruti Suzuki Celerio होने वाली है लॉन्च, बजट में मिलेगा अच्छा माइलेज!

Maruti Suzuki Celerio

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) किफायती और मॉडर्न फीचर से लैस कारों के लिए जानी जाती है. मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने नवंबर 2021 अपनी हैचबैक मारुति सुजुकी सिलैरियो (Maruti Suzuki Celerio) लॉन्च की थी. कंपनी ने इस कार को देश की सबसे ज्यादा  माइलेज देने वाली कार बताया था. अब सिलैरियो (Celerio) खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है कि कंपनी जनवरी महीने अंत तक इस कार को CNG की सुविधा के साथ भी लॉन्च करेगी.

Maruti Suzuki Celerio इंजन और ट्रांसमिशन

मारुति सुजुकी Celerio को कंपनी 1.0 लीटर, 3 सिलिंडर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन और फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ लॉन्च करेगी. ट्रांसमिशन ड्यूटी के लिए इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया जाएगा. बता दें कि CNG लगी होने की वजह से गाड़ी का माइलेज और जबरदस्त होगा. माना जा रहा है कि इस कार में 30 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज मिलेगा. फिलहाल इसका लेटेस्ट वर्जन देश में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार के तौर पर मशहूर है. यह कार 26.8kmpl का माइलेज देती है.

Maruti Suzuki Celerio के फीचर 

फिलहाल के वक्त में यह कार देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में से एक है. Maruti Suzuki Celerio के नेक्स्ट जेनेरेशन K10C पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली पहली कार है. यह कार 26.8kmpl का माइलेज देती है. इस इंजन का इस्तेमाल फ्यूचर में मारुती सुजुकी के अन्य कई मॉडल्स में भी किया जाएगा. अगर इसके इंजन कि बात करें तो इसका इंजन 65bhp पावर और 89Nm टॉर्क जेनेरेट करता है. बता दें कि कार 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स और AMT के साथ लॉन्च की गई है.यह कार 5th HEARTEC टेक्नॉलजी से लैस है. जिसकी वजह से इस मॉडल को कार लवर्स का भरपूर प्यार मिल रहा है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement