टेक-ऑटो
Maruti Suzuki Jimny की लॉन्चिंग का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. वहीं लॉन्चिंग से पहले प्री बुकिंग में ही जिम्नी की वेटिंग 1 साल तक पहुंच गई है. ऐसे में कंपनी के लिए कार की डिलीवरी करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
डीएनए हिंदी: महिंद्रा थार और फोर्स की गोरखा को टक्कर देने के लिए मारुति सुजुकी ने अपनी जिम्नी ऑटो एक्सपो 2023 में पेश की थी. यह मारुति की मोस्ट अवेटेड ऑफरोड एसयूवी कार मानी जा रही थी. मारुति की ये SUV जिम्नी 7 जून को लॉन्च होने वाली है. इसके पहले ही इसकी बुकिंग 30,000 से ज्यादा हो गई है. माना जा रहा है कि इसकी वेटिंग करीब 8 से 10 महीने ज्यादा की है. वहीं यह भी कहा जा रहा है कि अगर मारुति जिम्नी का प्रोडक्शन कम करती है तो कार की वेटिंग 1 साल से ज्यादा हो सकती है.
बता दें कि जिम्नी को ऑटो जनवरी एक्सपो 2023 में पेश किया गया था. इसकी सीधी टक्कर महिंद्रा थार से हो सकती है. लॉन्चिंग से पहले हो रही बुकिंग ने मारुति को ही परेशान कर दिया है क्योंकि कंपनी के पास टोटल चार लाख कारों के ऑर्डर्स पेंडिंग हो गए हैं. कंपनी जिम्नी का प्रोडक्शन अपने गुरुग्राम प्लांट में कर रही है.
यह भी पढ़ें- Ather 450S स्कूटर हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज पर दे रही 115 किमी की रेंज
बता दें कि मारुति जिम्नी ऑफरोडिंग के साथ ही काफी फीचर रिच भी मानी जा रही है. जिम्नी के पावर यानी इंजन की बात करें तो इसमें K सीरीज 4 सिलिंडर K-15-B इंजन मिलेगा. जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन लगाए गए हैं. इसके फोर व्हील ड्राइव के साथ आने वाले मैनुअल ट्रांसमिशन के माइलेज की बात करें तो 16.94 Kmpl होगा. इसके अलावा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का माइलेज 16.39 Kmpl होगा.
फीचर्स की बात करें तो Jimny में आपको फ्लैट रिक्लाइन सीट्स के साथ ही सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट के साथ ESP, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर-व्यू कैमरा दिया जाएगा. इसके अलावा कंपनी ने कार में EBD के साथ ABS जैसे फीचर्स भी दिए हैं जो कि ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे.
यह भी पढ़ें- Tata Nexon में मिलेगा वो खास फीचर जो आज तक भारत की किसी कार में नहीं देखा गया, जानें कब हो रही लॉन्च
मारुति जिम्नी की आप ऑफलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी मारुति डीलर के शोरूम में जाना होगा.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.