टेक-ऑटो
Mahakumbh Special Trains: महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहा है. इसमें पूरे देश से लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचते हैं.
Mahakumbh Special Trains: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025:) में स्नान के लिए जाना अब आसान होने जा रहा है. भारतीय रेलवे ने देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं को प्रयागराज तक पहुंचाने के लिए खास तैयारी कर ली है. भारतीय रेलवे हिंदू धर्म के इस सबसे पवित्र आयोजन के लिए देशभर में स्पेशल ट्रेन चलाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को महाकुंभ में पहुंचने के लिए बिना रिजर्व टिकट के धक्के खाने की समस्या कम हो जाएगी.
पहले जान लीजिए कब से कब तक है महाकुंभ
महाकुंभ मेला हर 12 साल में एक बार बारी-बारी से प्रयागराज, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में आयोजित होता है. इस बार इसका आयोजन प्रयागराज में हो रहा है. महाकुंभ मेला पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ शुरू होता है, जो 13 जनवरी को पड़ रही है. महाकुंभ मेले में यूं तो सभी दिन बेहद अहम होते हैं, लेकिन कुछ खास तिथियां होती हैं. इन खास तिथियों में महाकुंभ स्नान का पुण्य दोगुना हो जाता है. इन खास तिथियों में 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या और 3 फरवरी को बसंत पचंमी शामिल हैं. इन तिथियों पर हर श्रद्धालु स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचने की कोशिश कर रहा है.
रेलवे इसी कारण चला रहा है स्पेशल ट्रेन
India Today की रिपोर्ट के मुताबिक, महाकुंभ मेले के आयोजन के चलते प्रयागराज जाने वाले रेलवे रूट्स की ट्रेनों में भारी भीड़ रहने की संभावना है. इसके चलते बहुत सारे लोगों को बिना रिजर्वेशन के ही सफर करना पड़ सकता है. आम जनता की इस परेशानी को देखकर ही भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इसके लिए 13,000 से ज्यादा ट्रेन चलाई जाएंगी, जिनमें 3,000 स्पेशल ट्रेन शामिल हैं.
ऐसे चलाई जाएंगी ट्रेन
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रेलवे महाकुंभ के दौरान 10,000 नियमित ट्रेन सेवाओं का संचालन करेगा, जो पहले से ही चल रही हैं. इसके अलावा 3,000 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी. साथ ही 560 रिंग रेल ट्रेनें भी चलेंगी, जिससे प्रयागराज का संपर्क अयोध्या, वाराणसी, जौनपुर और चित्रकूट जैसे शहरों से बेहतर तरीके से जुड़ जाएगा. दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ने प्रयागराज से भी 16 स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है.
ये चलेंगी कुछ खास स्पेशल ट्रेन
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.