Advertisement

सूचना प्रसारण मंत्रालय का Twitter अकाउंट हैक, नाम बदलकर रखा Elon Musk

सूचना प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक

सूचना प्रसारण मंत्रालय का Twitter अकाउंट हैक, नाम बदलकर रखा Elon Musk

hack

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सूचना और प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. हैकर्स ने अकाउंट का नाम बदलकर Elon Musk रख दिया है और प्रोफाइल फोटो भी बदलकर उस पर मछली की तस्वीर लगा दी है. इससे पहले ICWA और IMA का ट्विटर अकाउंट भी हैक हो चुका है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा पासवर्ड में छेड़छाड़ की वजह से हो सकता है. हालांकि, मंत्रालय ने कुछ समय में अकाउंट को ठीक कर लिया. प्रोफ़ाइल फोटो बदल दी गई है. मिनिस्ट्री ऑफ इंर्फोमेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग के ट्विटर अकाउंट के 1.4 मिलियन फॉलोअर हैं. 

hack

इससे पहले जब  ICWA और IMA का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ था तब उनका नाम बदलकर भी एलन मस्क ही रखा गया था. यही नहीं बीते साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट भी हैक हुआ था. उस दौरान कुछ ट्वीट भी किए गए थे. इनमें ज्यादातर क्रिप्टोकरंसी को प्रमोट करने वाले ट्वीट थे. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement