Advertisement

YouTube दे रहा कमाई का बड़ा मौका, इस कोर्स से होगी ज्यादा कमाई

YouTube अब कंटेंट प्रोड्यूसर्स को लेकर एक और नया ऑप्शन लॉन्च करने वाला है. इस कोर्स से आप अपने फील्ड के मुताबिक अपने स्किल में बढ़ोतरी कर सकेंगे.

Latest News
YouTube दे रहा कमाई का बड़ा मौका, इस कोर्स से होगी ज्यादा कमाई

YouTube Course

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अगर आप एक्स्ट्रा कमाई करने की सोच रहे हैं तो यूट्यूब (YouTube) इसका बेहद ही आसान और अच्छा मुनाफा देने वाला जरिया है. आज के समय में लोग एक से एक कंटेंट डाल रहे हैं और इससे कमाई कर रहे हैं. हम बता दें कि हाल के समय में यूट्यूब पर मनिटाइजेशन के 8 विकल्प मौजूद हैं. अब Google यूजर्स को पैसा कमाने के लिए दूसरे ऑप्शन भी मुहैया करा रहा है. गूगल ने अब कुछ ऐसे कोर्सेज की घोषणा कर दी है जिनकी मदद से आप इनकम कर सकते हैं. हालांकि यह आने वाले समय में शुरू किया जाएगा.

कोर्स की चल रही टेस्टिंग

कंपनी ने इस फीचर के बारे में Google for India के दौरान बताया. गूगल ने बताया कि अभी इसकी टेस्टिंग चल रही है. कंपनी फिलहाल इसे सिलेक्टेड पार्टनर और ऑथर के साथ टेस्ट कर रही है. यह एक सब्सक्रिप्शन बेस्ड मॉडल होगा. इन कोर्सेज का बीटा टेस्टिंग चल रहा है. जानकारी के मुताबिक इन सब्सक्रिप्शन बेस्ड कोर्सेज को अगले साल के तिमाही में शुरू किया जाएगा. फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च डेट को लेकर अभी तक कोई टाइमलाइन नहीं दिया है. यूट्यूब का यह नया कोर्स जल्द ही लॉन्च होगा.

कहां-कहां कोर्स किया जाएगा लॉन्च?

इवेंट में यूट्यूब इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ईशान जॉन चटर्जी ने बताया कि इन कोर्सेज को साउथ कोरिया, अमेरिका और भारत में लॉन्च किया जाएगा. इन कोर्सेज की वजह से यूजर्स अपने स्किल को और बेहतर कर सकेंगे. ईशान जॉन चटर्जी ने बताया कि यह कंटेंट प्रोड्यूसर्स पर डिपेंड करेगा कि वह डिजिटल लर्निंग से रिलेटेड कंटेंट को मनीटाइज करता है कि नहीं. इसके अलावा अगर कंटेंट प्रोड्यूसर्स फाइनेंशियल रिवॉर्ड लेना चाहता है तो इसका भी ऑप्शन दिया जाएगा.

किस-किस केटेगरी में आयेंगे कोर्स?

यूट्यूब अपने नए कोर्स में चार ऑप्शन दे रहा है. इसमें डिजिटल स्किल्स, एंटरप्रेन्योरशिप कोर्स, प्रोफेशन कोर्स और पर्सनल पैशन में कोर्सेज आयेगे. इसके अलावा कंटेंट प्रोड्यूसर्स डॉक्यूमेंट को PNG और PDF में अपलोड कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:  मुफ्त में कराएं 5 लाख तक का इलाज, ये सरकारी योजना बचाएगी आपका पैसा, पढ़ें कैसे मिलेगा लाभ

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement