Advertisement

Android यूजर्स अपने फोन में 11 मई से नहीं कर पाएंगे कॉल रिकॉर्ड, जानिए क्या है बड़ी वजह

गूगल 11 मई से डिफॉल्ट रूप से कॉल रिकॉर्डिंग को बंद कर रही है. कंपनी नई Google Play Store नीतियों को लागू कर रही है.

Android यूजर्स अपने फोन में 11 मई से नहीं कर पाएंगे कॉल रिकॉर्ड, जानिए क्या है बड़ी वजह

11 मई से एंड्रॉयड फोन में आप कॉल रिकॉर्ड नहीं कर पाएंगे. 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः अगर आप एंड्रॉयड (Android) फोन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है. अब आप 11 मई से फोन में कॉल रिकॉर्ड (Call recording) नहीं कर पाएंगे. दरअसल गूगल (Google) 11 मई से डिफॉल्ट रूप से कॉल रिकॉर्डिंग को बंद कर रही है. कंपनी नई Google Play Store नीतियों को लागू कर रही है. कुछ Android यूजर्स देसी कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा पर भरोसा करते हैं, अन्य को Play Store पर उपलब्ध थर्ड पार्टी एप्लिकेशन पर निर्भर रहना पड़ता है. इस नीति के लागू होने के बाद इसका सीधा असर Play Store पर उपलब्ध कॉल रिकॉर्डिंग एप्लिकेशन्स पर पड़ेगा.

यह भी पढ़ेंः  Whatsapp के इस फीचर के लिए अब यूजर्स को करना होगा पेमेंट, मिलेंगी बहुत सी सर्विसेज

क्या है नई पॉलिसी?
गूगल की नई पॉलिसी के मुताबिक अब रिमोट कॉल ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए एक्सेसिबिलिटी API का अनुरोध नहीं किया जा सकता है. ऐसे में अब ये ऐप कॉल रिकॉर्डिंग के लिए अनुमति प्राप्त नहीं कर पाएंगे. ऐसे में ट्रूकॉलर, ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डर, क्यूब एसीआर और अन्य जैसे लोकप्रिय ऐप काम नहीं करेंगे.

यह भी पढ़ेंः Google Pixel Smartwatch में हैं ये गज़ब के फीचर्स, हुआ खुलासा

ऐसे कर पाएंगे कॉल रिकॉर्ड  
गूगल की नई पॉलिसी के बाद अब Android फोन में थर्ड पार्टी ऐप से रिकॉर्डिंग नहीं की जा सकेगी. हालांकि जिन फोन में डिफॉल्ट रूप से कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा है, तो आप कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं. दरअसल प्री-लोडेड कॉल रिकॉर्डिंग ऐप या फीचर के लिए एक्सेसिबिलिटी परमिशन की जरूरत नहीं होती है. गूगल ने साफ कर दिया है कि उसकी नई नीति से  Mi डायलर वाले Google Pixels या Xiaomi जैसे फोन पर नेटिव कॉल रिकॉर्डिंग कार्यक्षमता प्रभावित नहीं होगी. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement