Advertisement

Wow! एक लीटर पानी में ठंडी-ठंडी कूल-कूल हवा देगा यह छोटू कूलर

इस पोर्टेबल कूलर की खास बात यह है कि यह काफी लाइट और स्टाइलिश डिजाइन में आता है.

Wow! एक लीटर पानी में ठंडी-ठंडी कूल-कूल हवा देगा यह छोटू कूलर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इस तेज और चिलचिलाती गर्मी के बीच आज हम आपको राहत देने वाली एक छोटी सी मशीन के बारे में बताने वाले हैं. यह मशीन दरअसल एक छोटा सा कूलर है जो एक लीटर में पानी में ऐसी ठंडक देता है कि आप दिल्ली में ही शिमला-मनाली का मजा ले सकते हैं. तापमान चाहे 40 डिग्री हो या 44 यह छोटू कूलर कैसी भी गर्मी को चित कर सकता है. इसकी खासियत है इसका साइज जिसे आप कहीं भी रख सकते हैं. इसका नाम Dresszon Room/Personal Air Cooler है.

क्या है Dresszon 3.99 L Room/Personal Air Cooler की खासियत

इस पोर्टेबल कूलर की खास बात यह है कि यह काफी लाइट और स्टाइलिश डिजाइन में आता है. इसे किचन, ऑफिस डेस्क या फिर बेडरूम में सोते वक्त टेबल पर रखा जा सकता है. कम बिजली में यह दमदार हवा देता है. यह छोटे बक्से की तरह दिखता है लेकिन हवा देने के मामले में यह बड़े-बड़े कूलरों को मात देता है. 

Dresszon 3.99 L Room/Personal Air Cooler Features

यह कम बिजली में शानदार हवा देता है. इसे USB की मदद से भी चलाया जा सकता है. इसमें तीन मोड मिलते हैं, लो, मीडियम और हाई मोड. 

Dresszon 3.99 L Room/Personal Air Cooler की कीमत

Dresszon 3.99 L Room/Personal Air Cooler की लॉन्चिंग प्राइज 2,300 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में इसे 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसमें करीब 4 लीटर का स्टोरेज है. इस कूलर ही हाइट 16 सेंटिमीटर है और बजन भी काफी हल्का है. 

ये भी पढ़ें:

1- Elon Musk का ऐलान- अब पूरी तरह फ्री नहीं होगा Twitter, कुछ लोगों को देने होंगे पैसे

2- Smartphone Blast : इन गलतियों की वजह से फट सकता है आपका फोन, ऐसे रखें ध्यान!

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement