Advertisement

Maruti Suzuki ने बढ़ाए कारों के दाम, जनवरी से अब तक 10 फीसदी महंगी हुईं गाड़ियां

मारुति सुजुकी ने कहा है कि कंपनी की इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते कीमतों में एक बार फिर इजाफा कर दिया है.

Maruti Suzuki ने बढ़ाए कारों के दाम, जनवरी से अब तक 10 फीसदी महंगी हुईं गाड़ियां
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश में लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price Hike) में बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में सीएनजी गाड़ियों (CNG Cars) की तरफ रुख कर रहे हैं लेकिन यह महंगाई अब केवल पेट्रोल-डीजल की कीमतों तक ही सीमित नहीं रह गई है बल्कि अब कार कंपनियों ने भी कारों के दामों में में इजाफा करना शुरू कर दिया है. इस मामले में देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया है कंपनी आज से गाड़ियों की कीमतों में इजाफा कर रही है.

कंपनी ने दिया बड़ा झटका

दरअसल, अपने नए फैसले में मारुति सुजुकी ने 18 अप्रैल से अपनी गाड़ियों के दामों में 1.3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है.  वहीं इस बढ़ोतरी का असर गाड़ियों के मॉडल और वैरिएँट के ऊपर निर्भर करेगा. कंपनी ने जनवरी 2021 के बाद से इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के चलते पांचवीं बार गाड़ियों के दामों में इजाफा किया है. ऐसे में में कंपनी अब तक अपनी कारों की कीमत में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी आ चुकी है. 

महिंद्रा ने भी बढ़ाए हैं दाम 

आपको बता दें कि कंपनी ने दाम बढ़ाने की यह सूचना 6 अप्रैल को दे दी थी. अचानक पांचवी बार दाम बढ़ाने को लेकर कंपनी ने कहा था कि इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के चलते गाड़ियों की लागत पर बहुत ज्यादा असर पड़ा है. इसलिए कीमतों में बढ़ोतरी कर इसका कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरुरी हो गया है. गौरलतब है कि पिछले हफ्ते महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी 14 अप्रैल से अपने गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया था. 

लागत बढ़ने से मार्जिन पर असर

गौरतलब है कि किसी भी कार बनाने वाली कंपनी के लिए इनपुट कॉस्ट बहुत मायने रखती है. किसी भी ऑरिजनल इक्वीमेंट मैन्युफैकचरर के लिए कुल लागत में 70 से 75 फीसदी मेटिरियल कॉस्ट का हिस्सा होता है लेकिन मारुति सुजुकी के लिए यह बढ़कर 80.5 फीसदी हो चुका है. इसके चलते कंपनी के मार्जिन पर भी असर पड़ा है. यही वजह है कि मारुति सुजुकी को दाम बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा है.

SBI ग्राहकों को लगा बड़ा झटका, Loan पर गाड़ी और घर खरीदना हुआ महंगा

खास बात यह है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के चलते लोग अब सीएनजी को प्राथमिकता दे रहे हैं सीएनजी सेगमेंट में बजट रेंज में सबसे आगे मारूति सुजुकी ही दिखती है. ऐसे में वो लोग जो मारूति की ही कोई सीएनजी कार लेने की प्लानिंग कर रहे थे उन्हें अब बड़ा झटका लग चुका है. 

Covid: फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में 214 लोगों की मौत, 2,183 नए केस

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement