Advertisement

यूट्यूब से कमाई करने वालों को लग सकता है झटका! 15 जुलाई से ऐप में होने वाले हैं ये बड़े बदलाव

अगर आप भी YouTube से पैसे कमाते हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल आज के समय में यूट्यूब केवल वीडियो देखने वाला प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि एक कमाई का भी जरिया बन गया हैं. खास कर लॉन्ग वीडियो की जगह अब YouTube Shorts की पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है. 

सुमित तिवारी | Jul 14, 2025, 11:56 AM IST

1.15 जुलाई से लागू होगा नियम

15 जुलाई से लागू होगा नियम
1

ऐसे में वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब अपने मोनेटाइजेशन के नियमों में कुछ बदलाव करने जा रहा है. ये बदलाव 15 जुलाई से लागू होने जा रहे हैं. इनका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो यहां से कमाई करते हैं. 
 

Advertisement

2.क्रिएटर्स के लिए नया नियम

क्रिएटर्स के लिए नया नियम
2

YouTube अब अपने Partner Program (YPP) में नए नियम लेकर आ रहा है. इस नियम के आ जाने से क्रिएटर्स के लिए एड रिवेन्यू के साथ और भी कई कमाई के जरिए बनेंगे. लेकिन इसकी कुछ सर्ते भी हैं.

3.क्या है YPP नियम

क्या है YPP नियम
3

500 सब्सक्राइबर, पिछले 90 दिनों में 3 वीडियो,12 महीनों में 3,000 घंटे का वॉच टाइम, इसके अलावा 90 दिनों में 3 मिलियन Shorts व्यूज होने चाहिए.

4.किनको होगा नुकसान

किनको होगा नुकसान
4

जिनका कंटेंट बार-बार Copyright या Reused पाया जाता है.  जो लोग केवल एआई जनरेटेड वीडियो और सिर्फ शॉर्ट वीडियो बनाते है उन्हें इस नियम के आ जाने से नुकसान हो सकता हैं. 

5.क्या है बचने के उपाय

क्या है बचने के उपाय
5

अगर आप चाहते है कि इस तरह के नियम से आपको कोई नुकसान न हो तो आपको ओरिजिनल और क्वालिटी कंटेंट पर फोकस करें. AI कंटेंट का इस्तेमाल सोच-समझकर करें. कॉपीराइट फ्री वीडियो बनाएं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement