Advertisement

Yamaha New Bike: दमदार लुक और मॉडर्न फीचर्स के साथ... लॉन्च हुई यामाहा की ये धाकड़ बजट फ्रेंडली Bikes

Yamaha New Bike: जापानी वाहन निर्माता कंपनी यामाहा ने भारत में XSR155 नियो-रेट्रो रोडस्टर और FZ रेव स्ट्रीटफाइटर लॉन्च कर दिया है. आइए एक नजर डालते हैं इनकी कीमत, इंजन, फीचर्स और डिजाइन पर... 

Abhay Sharma | Nov 12, 2025, 08:16 PM IST

1.अलग-अलग सेगमेंट्स को टारगेट करती हैं ये बाइक्स

अलग-अलग सेगमेंट्स को टारगेट करती हैं ये बाइक्स
1

यामाहा की XSR 155 नियो-रेट्रो सेगमेंट की एक प्रीमियम बाइक है, वहीं FZ-Rave कम्यूटर और स्ट्रीट बाइक सेगमेंट में आती है. बता दें कि यामाहा ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी पेश कर दिया है. 

Advertisement

2.Yamaha XSR 155

Yamaha XSR 155
2

परफॉर्मेंस और स्टाइल दोनों में ही Yamaha XSR 155 दमदार है. बता दें कि लुक क्लासिक और मॉडर्न दोनों का Mixture है, जिसमें गोल LED हेडलैंप, टियरड्रॉप-स्टाइल फ्यूल टैंक, और फ्लैट सिंगल-पीस सीट दी गई है. बताते चलें कि यह बाइक रॉयल एनफील्ड हंटर 350, टीवीएस रॉनिन और होंडा सीबी350आरएस जैसी बाइकों को टक्कर देती है. 

3.इंजन और परफॉर्मेंस 

इंजन और परफॉर्मेंस 
3


इसमें 155cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 18.1 bhp पावर (10,000 rpm) और 14.2 Nm टॉर्क (8,500 rpm) जनरेट करता है. साथ ही इसमें यामाहा की खास VVA Technology दी गई है, जो सभी RPM रेंज में स्मूथ पावर डिलीवरी देती है. इसके अलावा यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है, इसमें असिस्ट एंड स्लिपर क्लच स्टैंडर्ड दिया गया है.

4.क्या है Yamaha XSR 155 की कीमत?

क्या है Yamaha XSR 155 की कीमत?
4

ड्यूल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम स्टैंडर्ड के साथ ही इसमें 10 लीटर फ्यूल टैंक, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और LED लाइटिंग दी गई है. आपको बजट में ये बाइक मिल जाएगी. किमत की बात करें तो 1.50 लाख रुपये रखा गया है. अगर आप 1.5 लाख में बाइक देख रहे हैं तो इस बाइक को देख सकते हैं. 

5.Yamaha FZ- Rave

Yamaha FZ- Rave
5

Yamaha FZ-Rave कंपनी की पॉपुलर FZ सीरीज का नया मॉडल है, जिसका लुक बेहद एग्रेसिव और मॉडर्न है. इसमें फुल-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, इंटीग्रेटेड पोजीशन लाइट और मस्कुलर फ्यूल टैंक दिया गया है. बाइक दो कलर्स मैट टाइटन और मेटैलिक ब्लैक में उपलब्ध है.

6.इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन और परफॉर्मेंस
6

149cc एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर के साथ FZ-Rave को लाॅन्च किया गया है, जो 12.4 PS पावर (7,250 rpm) और 13.3 Nm टॉर्क (5,500 rpm) जनरेट करता है. इंजन को 5-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है, जो लीनियर एक्सेलेरेशन और हाई फ्यूल एफिशियंसी के लिए जाना जाता है. यह E20 फ्यूल (20% इथेनॉल Mixture) के अनुकूल है, यानी पर्यावरण के लिए भी बेहतर. 

7.सेफ्टी और फीचर्स जान लें

सेफ्टी और फीचर्स जान लें
7

सेफ्टी की बात करें तो Yamaha ने FZ-Rave में सिंगल-चैनल ABS, हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, साथ इसमें LED लाइटिंग सेटअप बाइक को प्रीमियम लुक देता है. बताते चलें कि FZ सीरीज अब तक 2.75 मिलियन से अधिक यूनिट्स भारत में बेच चुकी है, जिससे  इसका भरोसा और बढ़ जाएगा. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement