टेक-ऑटो
Abhay Sharma | Nov 18, 2025, 02:35 PM IST
1.Yamaha Aerox 155 Version S

इस शानदार स्कूटर में 155cc का लिक्विड-कूल्ड, VVA इंजन मिलता है, इसका VVA टेक्नोलॉजी सिस्टम निचले और ऊपरी दोनों रेंज में पावर डिलीवरी को संतुलित रखता है. इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स भी मिलेगा.
2.Yamaha Aerox 155 Version S Features

Yamaha Aerox 155 Version S में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. साथ ही इसमें ट्रैकिंग और अलर्ट सिस्टम भी उपलब्ध है, इससे सुरक्षा और भी मजबूत हो जाती है. इस वर्जन में कई ऐसे फीचर्स जोड़े हैं जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में खास बनाते हैं.
3.Yamaha Aerox 155 Version S Ride & Comfort

Aerox 155 Version S का राइडिंग काफी आरामदायक है और इसका सस्पेंशन सेटअप भारतीय सड़कों के हिसाब से बेहतर तरीके से ट्यून किया गया है. इस शानदार स्कूटर में फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक सेटअप मिलता है, जो खराब रास्तों पर भी झटकों को कम करता है.
4.Yamaha Aerox 155 Version S Control

इसके चौड़े टायर और मजबूत ब्रेकिंग सिस्टम राइड के दौरान बेहतर नियंत्रण प्रदान करते हैं, साथ ही लंबी राइड हो या शहर में रोजमर्रा की राइडिंग, यह स्कूटर पूरे समय स्थिर और आसान कंट्रोल में रहता है.
5.Yamaha Aerox 155 Version S Price

कीमत की बात करें तो इसकी कीमत भारतीय बाजार में लगभग प्रीमियम स्कूटर रेंज में रखी गई है. इसके फीचर्स, पावर और स्पोर्टी डिजाइन को देखते हुए यह कीमत पूरी तरह से सही लगती है.
6.क्या है Yamaha Aerox 155 Version S की कीमत?

आइस फ्लूओ वर्मिलियन और रेसिंग ब्लू रंग की एक्स शोरूम प्राइस 1,53,430 रुपये और मेटैलिक ब्लैक कलर वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 150,130 रुपये है. इस स्कूटर को आप कम से कम डाउन पेमेंट में घर ला सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से