टेक-ऑटो
मोहम्मद साबिर | Aug 10, 2025, 05:47 PM IST
1.क्यों दी गई है F और J की नीचे छोटी लाइनें?

रिपोर्ट्स के अनुसार, कीबोर्ड पर F और J की नीचे दी गई छोटी लाइनें सिर्फ डिजाइन के लिए नहीं है. ये लाइने यूजर्स को नीचे देखे बिना टाइपिंग करने के लिए मदद करता है. ये टच टाइपिंग का एक हिस्सा है.
2.अलग-अलग हाथों के लिए है F और J

आपको बता दें कि F और J कीज बाएं और दाएं हाथ की तर्जनी के लिए दिया गया है. इसमें बाएं हाथ के लिए ए, एस, डी और एफ है, जबकि जाएं हाथ के लिए जे, के और एल है. इसी वजह से एफ और जे पर छोटी लाइनें दी गई हैं.
3.नीचे देखे बिना तेजी से हो टाइपिंग

F और J के नीचे दी गई लाइनों का उद्देश्य ये भी है कि यूजर्स को कीबोर्ड को देखे बिना टाइपिंग में आसानी हो. इसमें टाइपिंग स्पीड, सटीकता और दक्षता में सुधार होता है. इस तरह से स्क्रीम पर देखते हुए टाइपिंग तेजी से हो सकती है.
4.एर्गोनॉमिक्स में होती है मदद

F और J कीज के नीचे दी गई लाइनों से उंगलियों का उचित स्थान तनाव और बार-बार होने वाली तनाव संभावना को कम करता है.
5.उंगलियों के लिए भी है मददगार

F और J कीज की छोटी लाइनें समय के साथ उंगलियों की लगातार स्थिति आपके मस्तिष्क और मांसपेशियों को बिना सोचे-समझे कुशल टाइपिंग के लिए प्रशिक्षित करती है. एफ और जे कीज पर छोटे निशान सिर्फ डिजाइन नहीं हैं. वो उचित टाइपिंग के लिए महत्वपूर्ण हैं.