टेक-ऑटो
कुलदीप पंवार | Oct 05, 2024, 10:41 PM IST
1.मैसेजिंग को ज्यादा दिलचस्प बनाने का टारगेट

व्हाट्सऐप और Facebook की पेरेंट कंपनी Meta अपनी सोशल मैसेजिंग सर्विस WhatsApp को ज्यादा से ज्यादा दिलचस्प बनाने के तरीके खोज रहा है. व्हाट्सऐप के जरिये ई-कॉमर्स बिजनेस में हाथ आजमा रहे मेटा की योजना लोगों को इस प्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताने के लिए प्रेरित करने की है. नया फीचर इसी कवायद का हिस्सा है.
2.व्हाट्सऐप स्टेट्स में अब कर पाएंगे लोगों को टैग

व्हाट्सऐप पर मैसेजिंग को दिलचस्प बनाने के लिए मेटा ने उस पर भी फेसबुक-Instagram की तरह 'Tagging' फीचर लॉन्च किया है. अब WhatsApp Status पर लगाए गए संदेश में आप अपने किसी खास को उसी तरह टैग कर सकते हैं, जिस तरह फेसबुक स्टोरीज में किया जाता है.
3.पांच लोगों को कर पाएंगे प्राइवेट तरीके से टैग

कंपनी के मुताबिक, व्हाट्सऐप के इस नए फीचर में आप अपने स्टेट्स में अधिकतम 5 लोगों को एकसाथ टैग कर सकते हैं. इतना ही नहीं यह टैगिंग प्राइवेट तरीके से भी की जा सकती है यानी आपने जिसे टैग किया है, उसके अलावा दूसरा कोई भी व्यक्ति यह बात नहीं जान पाएगा. केवल टैग किए गए व्यक्ति को ही इस जानकारी का नोटिफिकेशन मिलेगा.
4.स्टेट्स को लाइक-रिशेयर भी कर पाएंगे यूजर्स

व्हाट्सऐप के इस नए फीचर की खासियत ये है कि अब आप किसी भी व्हाट्सऐप स्टेट्स को उसी तरह लाइक भी कर पाएंगे, जिस तरह फेसबुक या इंस्टाग्राम पर स्टोरी (Instagram Stories) को लाइक किया जाता है. इतना ही नहीं आप उस स्टेट्स को रिशेयर भी कर सकते हैं.
5.फ्रैंड्स-फैमिली को जोड़ने का काम करेगा नया फीचर

मेटा का दावा है कि नया फीचल जल्द ही सभी मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगा. कंपनी का कहना है कि इस फीचर के जरिये WhatsApp Status आपके फ्रैंड्स और फैमिली को आपस में और ज्यादा कनेक्ट करने की कोशिश की जा रही है.
6.क्या करना होगा स्टेट्स में टैग करने के लिए

यदि आप किसी को अपने व्हाट्सऐप स्टेट्स में टैग करना चाहते हैं तो आपको कुछ काम करने होंगे. सबसे पहले आपको यह चेक करना होगा कि आपके मोबाइल में व्हाट्सऐप का सबसे लेटेस्ट वर्जन मौजूद है और आपका अकाउंट एक्टिव है. किसी को टैग करने के लिए यह ध्यान रखना होगा कि आपकी टैगिंग पूरी तरह प्राइवेट होगी यानी सिर्फ उसी आदमी को पता चलेगा, जिसे टैग किया गया है.
7.क्या करना होगा एंड्रॉयड फोन पर टैग करने के लिए

यदि आपके पास एंड्रॉयड स्मार्ट फोन है तो उसमें अपने व्हाट्सऐप स्टेट्स में किसी को टैग करने के लिए आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा-