टेक-ऑटो
रईश खान | Nov 06, 2025, 06:30 PM IST
1.Vivo X300 सीरीज का फोन

चीनी कंपनी वीवो के फोन काफी चर्चा में रहते हैं. कंपनी ने हाल ही में Vivo X300 और Vivo X300 Pro लॉन्च किया था. अब कंपनी इसका नेक्स्ट वर्जन Vivo X200 Ultra लेकर आ रही है. जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है.
2.200MP का डुअल कैमरा

रिपोर्ट्स की मानें तो ये हैंडसेट Vivo X300 और Vivo X300 Pro की तुलना में ज्यादा अपग्रेड होगा. Vivo X200 Ultra में 200MP का डुअल कैमरा दिया जाएगा. ये पहली बार है जब किसी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा मिलेंगे.
3.ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

लीक्स के मुताबिक, Vivo X200 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा. जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP, 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 200MP का टेलीफोटो लेंस मिलेगा.
4.शूटिंग के लिए बेस्ट फोन

इस हैंडसेट के प्राइमरी लेंस स्ट्रीट फोटोग्राफी, पोट्रेट और रोजमर्रा की शूटिंग के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे. Vivo X200 Ultra में अतिरिक्त 200MP का कैमरा जुड़ने का मतलब सबसे अलग स्मार्टफोन होने वाला है.
5.2026 की दूसरी तिमाही में हो सकता है लॉन्च

हालांकि, ये स्मार्टफोन महंगा हो सकता है. कंपनी ने इसके कीमत के बारे में अभी कोई संकेत नहीं दिया है. Vivo X200 Ultra 2026 की दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है. पहले ये चीनी मार्केट में होगा, इसके बाद भारत समेत अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा.
6.Vivo X200 Ultra specifications

लीक्स की मानें, तो 6.8 Inch की OLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 होगा. इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है, क्योंकि Vivo X200 Pro को कंपनी ने 94,999 रुपये में लॉन्च किया था.