टेक-ऑटो
Abhay Sharma | Nov 05, 2025, 06:38 PM IST
1.इस लिस्ट में कौन से लैपटॉप हैं शामिल?

इस लिस्ट में HP से लेकर कई अन्य ब्रांडेड लैपटॉप शामिल हैं, इनक आपके कीमत बजट में फिट बैठने वाली है. इन लैपटॉप को आप डेली यूज से लेकर आपका थोड़ा बहुत हैवी काम भी आसानी से कर सकते हैं. आगें देखें इन पावरफुल परफॉर्मेंस वाले खास लैपटॉप की लिस्ट..
2.ASUS Vivobook Go 15 AMD Ryzen 3 Quad Core 7320U लैपटॉप

आसुस कंपनी का AMD Ryzen 3 Quad Core 7320U प्रोसेसर के साथ आने वाले इस लैपटॉप में आपको 8 GB RAM और 512 GB SSD स्टोरेज मिलेगा. इसके अलावा लैपटॉप लेटेस्ट Windows 11 Home के साथ मिलेगा. फ्लिपकार्ट इसकी प्राइस 29,990 रुपये और अमेजन पर 31,490 रुपये है.
3.Infinix X3 Slim Intel Intel Core i3 12th Gen 1215U लैपटॉप

इंफीनिक्स कंपनी के इस लैपटॉप में आपको Intel Core i3 12th Gen 1215U प्रोसेसर मिलेगा, साथ ही 8 GB RAM और 512 GB SSD स्टोरेज भी मिलेगा. इसके अलावा यह लैपटॉप लेटेस्ट Windows 11 Home से लैस है, जिसकी फ्लिपकार्ट पर प्राइस 27,990 रुपये है.
4.MSI Intel Core i3 12th Gen 1215U लैपटॉप

इस लैपटॉप में Intel Core i3 12th Gen 1215U प्रोसेसर मिलता है और यह लैपटॉप भी 8 GB RAM और 512 GB SSD स्टोरेज के साथ आता है. इसके अलावा लैपटॉप लेटेस्ट Windows 11 Home से लैस है. फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 27,990 रुपये, अमेजन पर 30,780 रुपये है.
5.Lenovo V15 AMD Ryzen 3 Quad Core 7th Gen 7320U लैपटॉप

AMD Ryzen 3 Quad Core 7th Gen 7320U प्रोसेसर के साथ यह लैपटॉप काफी पावरफुल है, इसमें 8 GB RAM और 512 GB SSD के साथ लेटेस्ट Windows 11 Home के साथ यह लैपटॉप 1 GB ग्राफिक्स भी ऑफर कर रहा है. कीमत फ्लिपकार्ट पर 27,990 रुपये है.
6.HP 15 (2024) AMD Ryzen 3 Quad Core 7320U लैपटॉप

इस लिस्ट का आखिरी लैपटॉप HP का है, जिसमें आपको AMD Ryzen 3 Quad Core 7320U प्रोसेसर, 8 GB RAM और 512 GB SSD के साथ लेटेस्ट Windows 11 Home का सपोर्ट मिलेगा. इस लैपटॉप का प्राइस फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 29,990 रुपये है. इन सभी लैपटॉप का रेंज थोड़ा-कम या ज्यादा हो सकता है.