Advertisement

धांसू बैटरी, दमदार कैमरा... 5000 से कम कीमत पर मिलने वाले ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन

अगर आप नए फोन लेने की सोच रहे और आपका ध्यान अपनी जेब पर भी है, तो हम आपके लिए 5000 हजार से भी कम की कीमत वाले स्मार्टफोन लेकर आए हैं. बजत-फ्रेंडली स्मार्टफोन से आपका खर्च भी बचेगा और बेस्ट फीचर्स वाला फोन भी मिल जाएगा. यहां पूरी लिस्ट देख सकते हैं.

मोहम्मद साबिर | Aug 04, 2025, 10:17 PM IST

1.Lava A5

Lava A5
1

लावा ने अपना कीपैड फोन लॉन्च किया है. इसमें आपको पैसे लेने और भेजने तक की सुविधा मिलेगा. इतना ही नहीं इस फोन में धांसू कैमरा भी दिया गया है. इस फोन से आप UPI पेमेंट भी कर सकते हैं. इस मोबाइल की कीमत 1,222 रुपये है. 
 

Advertisement

2.Carvaan

Carvaan
2

1,899 की कीमत में Carvaan (Don Lite M23) का मोबाइल मार्केट में है, जो काफी सस्ता है. इस फोन में रेडियो से लेकर ब्लूटूथ और रिकॉर्डिंग भी है, जिससे आप अपनी आवाज भी रिकॉर्ड कर सकेंगे. 
 

3.JioPhone Prima 2

JioPhone Prima 2
3

आज के समय पर जियो पूरी भारत में छाया हुआ है. अब चाहे वो सिम की बात हो या स्मार्टफोन की बात हो. जियोफोन ने प्राइमा 2 लॉन्च किया है. महज 2,799 रुपये की कीमत का ये कीपैड फोन KaiOS प्लेटफॉर्म पर चलता है. इसमें आप Google Assistant, YouTube, Facebook, JioTV तक का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि अब इस फोन से UPI पेमेंट के लिए जियोपे का उपयोग भी कर सकेंगे. 
 

4.Nokia 2660 Flip

Nokia 2660 Flip
4

नोकिया के फोन पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है. वहीं अब नोकिया अपना फ्लिप कीपैड फोन लेकर आया है. नोकिया 2660 फ्लिप से आपकी पुरानी यादें भी ताजा होने वाली है. इस फोन की कीमत 4,339 रुपये है. 
 

5.Itel Flip One

Itel Flip One
5

आईटेल फ्लिप वन ने भी मार्केट में दमदार एंट्री मारी है. इस स्टाइलिश फोन में आपको चमड़े की फिनिश मिलेगी. इस फोन में 2.4 इंच की डिस्प्ले के साथ डुअल सिम स्लॉट है, जिससे आप एक मोबाइल में दो सिम इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि इसमें टाइप-सी चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध है. इस फोन की कीमत केवल 2,389 रुपये है. 
 

6.Ai+ Pulse

Ai+ Pulse
6

अब एआई भी अपना फोन लेकर मार्केट में बड़े-बड़े स्मार्टफोन को टक्कर देने उतर गया है. एआई का Ai+ Pulse काफी तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है. इसमें 5000 mAh की बैटरी, 50MP Dual Primary Camera, जबकि 5 MP Front Camera और 4 जीबी रैम समेत कई सुविधाएं मिलेगी. इस फोन की कीमत 4,999 रुपये है.  
 

Advertisement
Advertisement

Advertisement