Advertisement

कम सैलरी में भी होगा कार का सपना पूरा, पहली नौकरी वालों के लिए ये हैं सस्ते विकल्प

कम आमदनी में अपनी कार खरीदना अब मुश्किल नहीं रहा. पहली नौकरी करने वाले युवा हों या रोज़ाना ऑफिस आने-जाने वाले लोग, हर कोई ऐसी कार चाहता है जो सस्ती हो, अच्छा माइलेज दे और मेंटेनेंस पर ज्यादा खर्च न आए. हाल के दिनों में कीमतों में आई कटौती के बाद कई कारें आम लोगों की पहुंच में आ गई हैं. 

राजा राम | Jan 14, 2026, 10:55 PM IST

1.किफायती सेगमेंट में मजबूत विकल्प

किफायती सेगमेंट में मजबूत विकल्प
1

आज के समय में बढ़ते खर्च के बीच मध्यम वर्ग की जरूरतें भी बदल रही हैं. लोग ऐसी कार को प्राथमिकता दे रहे हैं जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में भरोसेमंद हो और जेब पर भारी न पड़े. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनियों ने किफायती सेगमेंट में मजबूत विकल्प पेश किए हैं. 

Advertisement

2.मारुति एस-प्रेसो

मारुति एस-प्रेसो
2

इस सूची में सबसे सस्ती कार के तौर पर मारुति एस-प्रेसो (Maruti S-Presso) सामने आती है. कीमत घटने के बाद यह कार कम बजट में खरीदने वालों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. इसके STD (O) वैरिएंट की कीमत अब 3.49 लाख रुपये से शुरू होती है, जिससे ग्राहकों को अच्छी बचत मिल रही है. 
 

3.मारुति ऑल्टो के10

मारुति ऑल्टो के10
3

दूसरे नंबर पर मारुति ऑल्टो के10 है, जो सालों से देश की भरोसेमंद छोटी कारों में गिनी जाती है. कम कीमत और आसान रखरखाव इसकी बड़ी खासियत है. इसके STD (O) वैरिएंट की शुरुआती कीमत 3.69 लाख रुपये है, जो इसे पहली कार खरीदने वालों के लिए भरोसेमंद विकल्प बनाती है. 

4.रेनॉ क्विड

रेनॉ क्विड
4

रेनॉ क्विड (Renault KWID) भी इस रेस में पीछे नहीं है. इसका ऊंचा लुक और सस्ती कीमत पहली कार खरीदने वालों को खूब पसंद आ रही है. इसके 1.0 RXE वैरिएंट की कीमत घटकर 4.29 लाख रुपये हो गई है, जो स्टाइल और बजट का संतुलन देती है. 

5.टाटा टियागो

टाटा टियागो
5

टाटा टियागो मजबूत बॉडी और बेहतर सुरक्षा के चलते इस दाम में एक अच्छा विकल्प मानी जाती है.वहीं टाटा टियागो की शुरुआती कीमत 4.57 लाख रुपये है. मजबूत बॉडी और बेहतर सुरक्षा इसे इस सेगमेंट में अलग पहचान देती है. 

6.मारुति सेलेरियो

मारुति सेलेरियो
6

वहीं मारुति सेलेरियो ज्यादा जगह और आरामदायक ड्राइव के लिए जानी जाती है. मारुति सेलेरियो भी किफायती कारों की सूची में शामिल है, जिसकी शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये है. अगर आप कम सैलरी में सस्ती, टिकाऊ और रोज़ाना के इस्तेमाल के लिए सही कार की तलाश में हैं, तो ये विकल्प आपके सपने को पूरा कर सकते हैं. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement