Advertisement

Password leak alert: ये 4 टूल तुरंत बता देंगे आपका पासवर्ड हो गया है लीक, जानिए कैसे बनाएं हैक प्रूव पासवर्ड

आज कल की डिजिटल दुनिया में पासवर्ड लीक एक सबसे बड़ा खतरा है. हम ये सोचकर ब्राउजर ऐप और पासवर्ड मैनेजर में सेव कर लेते हैं कि वे हमें सुरक्षित रखेंगे, लेकिन डिजिटल की दुनिया उतनी सुरक्षित नहीं हैं. आइए जानते हैं कि ऐसे चार टूल के बारे में जो आपके पासवर्ड को सुरक्षित रखेंगे.

सुमित तिवारी | Jun 24, 2025, 10:33 AM IST

1.Have I Been Pwned

Have I Been Pwned
1

इसके लिए सबसे आसान और भरोसेमंद टूल Have I Been Pwned है. यह एक फ्री टूल है जो आपको तुरंत बताता है कि आपका ईमेल या पासवर्ड किसी भी बड़े डाटा ब्रीच में शामिल हुआ है या नहीं. 

Advertisement

2.Google Password Checkup

Google Password Checkup
2

इसे क्रोम और एंड्रॉयड के लिए बनाया गया है. यह आपके उन सभी पासवर्ड को स्‍कैन करता है जो कभी ना कभी आपने क्रोम ब्राउजर में सेव किए थे. इस टूल की खास बात ये हैं कि ये रियल टाइम अलर्ट देता हैं. 

3.Google One Dark Web Report

Google One Dark Web Report
3

यह टूल गूगल वन डैशबोर्ड में उपलब्‍ध है. ये टून डार्कवेब के डेटा को स्कैन करता है और बताता है कि बताता है कि यूजर की कौन-कौन सी जानकारियां बाहर उपलब्ध हैं. 

4.Apple iCloud Keychain

Apple iCloud Keychain
4

ये टूल केवल एप्पल यूजर्स के लिए काम करता है. ये नजर बनाएं रखता है कि कहीं कोई पासवर्ड तो नहीं लीक हो रहा है. ये लोगों को बेहतर और कठिन पासवर्ड बनाने के लिए भी प्रेरित करता हैं.

5.कैसे बनाए स्ट्रांग पासवर्ड

कैसे बनाए स्ट्रांग पासवर्ड
5

इसमें से कई टूल ऐसे है जो बिल्कुल फ्री काम करते है वहीं कई टूल ऐसे हैं जिनके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पडे़गा. पासवर्ड के टाइम टू टाइम बदलते रहना चाहिए और कभी पासवर्ड को सेव नहीं रखना चाहिए.

Advertisement
Advertisement
Advertisement