Advertisement

पुराना फोन खरीदने जा रहे हैं रुकिए! पहले ये 5 काम जरूर कर लें नही तो बन जाएंगे बेवकूफ

अगर आप पुराना या फिर सेकेंड हैंड फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सा सावधान होने की जरूरत है. आजकल कई ऐसे फोन मार्केट में उपलब्ध हैं जो बाहर से देखने में एकदम नए जैसे लगते हैं पर भीतर की खामियों को कोई नहीं जानता. इसीलिए आज हम आपको बताते जा रहे है कि पुराना फोन खरीदते समय कौन सी बातें ध्यान में रखनी जरूरी होती है. 

सुमित तिवारी | Nov 17, 2025, 08:50 AM IST

1.IMEI नंबर 

IMEI नंबर 
1

पुराना फोन लेने से पहले सबसे जरूरी है कि उसका IMEI नंबर चेक किया जाए. IMEI को किसी भी ऑनलाइन IMEI checker या सरकारी पोर्टल पर डालकर आप यह पता लगा सकते हैं कि फोन ब्लैकलिस्ट तो नहीं है. क्योंकि कई बार मार्केट में चोरी किए हुए फोन भी बेच दिए जाते हैं. 

Advertisement

2.बॉडी की ध्यान से जांचें

बॉडी की ध्यान से जांचें
2

फोन के बॉडी फ्रेम, स्क्रीन, कैमरा और बटन्स को अच्छी तरह चेक करना जरूरी है. कई बार स्क्रीन बदलकर या बॉडी पॉलिश करके फोन को बिल्कुल नया जैसा दिखा दिया जाता है. 

3.बैटरी हेल्थ और चार्जिंग की टेस्टिंग 

बैटरी हेल्थ और चार्जिंग की टेस्टिंग 
3

पुराने फोन में सबसे बड़ी समस्या बैटरी की होती है. अगर फोन की बैटरी हेल्थ कम है तो फिर फोन जल्दी डिस्चार्ज होने लगता है. इनता ही नहीं ओवरहीटिंग भी शुरू हो जाती है. 
 

4.कैमरा, स्पीकर, कॉलिंग और नेटवर्क की पूरी टेस्टिंग

कैमरा, स्पीकर, कॉलिंग और नेटवर्क की पूरी टेस्टिंग
4

पुराना फोन खरीदने से पहले कैमार के सभी मोड टेस्ट करने जरूरी है. कॉलिंग टेस्ट करके माइक्रोफोन और स्पीकर दोनों को चेक करना जरूरी है. साथ ही सिग्नल और 4G/5G कनेक्टिविटी भी देखें.
 

5.बिल, बॉक्स और वारंटी की जांच कर लें 

बिल, बॉक्स और वारंटी की जांच कर लें 
5

सेकेंड-हैंड फोन खरीदते समय बिल, बॉक्स और वारंटी कार्ड मिलना बड़ा फायदा होता है. बिल से आपको फोन का असली मालिक पता चलता है और वारंटी बची हो तो किसी भी समस्या पर सर्विस सेंटर सपोर्ट मिल सकता है.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement