Advertisement

अगर 24 घंटे ऑन छोड़ दिया गीचर तो समझिए हो गई बड़ी गलती, जानें कितना हो सकता है नुकसान

ठंडी का सीजन शुरू हो चुका है यदि आप गीजर को ऑन करके भूल गए तो बहुत नुकसानदायक हो सकता है.  गीजर को 24 घंटे तक चालू रखने से आपको करंट लगने का खतरा भी है. आइए जानते है क्या हो सकता है?

सुमित तिवारी | Nov 08, 2025, 02:10 PM IST

1.बिजली का बिल ज्यादा

बिजली का बिल ज्यादा
1

सबसे पहले तो अगर आपने गीजर 24 घंटे के लिए ऑन छोड़ दिया है तो बिजली का बिल ज्यादा आएगा, जिससे कि आपकी जेब पर बड़ा असर पड़ सकता है. 
 

Advertisement

2.करंट लगने का खतरा

करंट लगने का खतरा
2

लगातार चलने से गीजर ज्यादा गर्म हो सकता है. इससे बिजली तो वेस्ट होती ही है. साथ ही आग लगने का डर या करंट लगने का जोखिम बढ़ता है. 

3.जल्दी खराब

जल्दी खराब
3

गीजर को लंबी देर चलाया तो अंदर हीटर, थर्मोस्टेट और वाल्व जैसे हिस्से लगातार काम करते हैं. इससे वे जल्दी घिस जाते हैं. गीजर की क्षमता कम हो जाती है और जल्दी ही पूरी तरह खराब हो सकता है.

4.फट सकता है गीजर

फट सकता है गीजर
4

कुछ रिपोर्ट ये भी दावा करती है कि अगर गीजर लंबे समय के लिए चालू छोड़ दिया जाता है तो उसमें प्रेशर बढ़ने लगता है. प्रेशर इतना बढ़ जाता है कि गीजर ब्लास्ट भी हो सकता है. 

5.क्या है बचाव के तरीके

क्या है बचाव के तरीके
5

इससे बचाव करने के लिए आप जब भी बाहर लंबी छुट्टी पर जाए तो याद से गीजर को ऑफ करके जाए. या फिर जब भी गीजर का इस्तेमाल करें तो टाइमर लगाकर ही इसका यूज करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement