Advertisement

भारत की सड़कों पर Putin की कार Aurus Senat ने मचाया तहलका, जानें गोलियों और मिसाइलों से बचने वाली गाड़ी के फीचर्स

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार को भारत पहुंचे. राष्ट्रपति अपने सुरक्षा काफिले के साथ गोपनीय और भारी संरक्षित वाहनों में से एक Aurus Senat भी लेकर आएं हैं, जो गोलियों के साथ साथ मिसाइलों को रोक सकती है. आप यहा इसके फीचर्स जान सकते हैं.

मोहम्मद साबिर | Dec 04, 2025, 06:08 PM IST

1.पुतिन सबसे संरक्षित कार के साथ आए भारत

पुतिन सबसे संरक्षित कार के साथ आए भारत
1

पिछले चार सालों में पुतिन की पहली भारत यात्रा है और वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक वार्ता करेंगे. इसके अलावा पुतिन एक राजकीय भोज में भाग लेंगे. हालांकि पुतिन अकेले ही भारत नहीं आए हैं, बल्कि वो एक ऐसी कार साथ लाए हैं, जो गोलियों के साथ साथ मिसाइलों से भी बचा सकती है. ये दुनिया की सबसे सुरक्षित वाहनों में से एक है. 
 

Advertisement

2.राष्ट्रपति के लिए डिजाइन की गई है कार

राष्ट्रपति के लिए डिजाइन की गई है कार
2

ऑरस सीनेट रूस की लक्जरी लिमोसिन है, जिसे विशेष रूप से इस कार को राष्ट्रपति और राज्य के उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है. अक्सर रूसी रोल्स-रॉयस के रूप में जानी जाने वाली इस लक्जरी कार में grand armored shell, ब्लैकआउट खिड़कियां और luxurious high-tech interior है. 
 

3.Aurus Senat से पहले इस कार का इस्तेमाल कर चुके हैं पुतिन

Aurus Senat से पहले इस कार का इस्तेमाल कर चुके हैं पुतिन
3

इस स्वदेशी मॉडल को अपनाने से पहले पुतिन ने मर्सिडीज-बेंज एस 600 गार्ड पुलमैन का उपयोग किया था. लेकिन बाद में मॉस्को ने आयातित राज्य कारों को अपने स्वयं के कोरटेज परियोजना के तहत निर्मित वाहनों से बदल दिया.
 

4.किसने किया था Aurus Senat कार को लॉन्च?

किसने किया था Aurus Senat कार को लॉन्च?
4

पुतिन ने Aurus Senat को साल 2018 के उद्घाटन में इसको लॉन्च किया था. Aurus Senat का निर्माण ऑरस मोटर्स द्वारा किया गया है. ये एक रूस के NAMI संस्थान सोलर्स जेएससी और यूएई के तवाज़ुन होल्डिंग के बीच एक सहयोग है. हालांकि वाहनों का बड़े पैमाने पर उत्पादन 2021 में येलाबुगा में शुरू हुआ और तब से लिमोसिन को कई हाई-प्रोफाइल राजनयिक क्षणों में प्रदर्शित किया गया है. इसे 2024 में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को उपहार में दिया गया था. 
 

5.गोलियां ही नहीं मिसाइल भी इस कार के आगे फेल

गोलियां ही नहीं मिसाइल भी इस कार के आगे फेल
5

ऑरस सीनेट कार को अत्यधिक खतरे के लिए इंजीनियर किया गया है. ये कार पूरी तरह बुलेटप्रूफ है और साथ ही मिसाइल और ड्रोन के हमले भी इसके आगे नहीं टिकते हैं. हालांकि इसकी पनडुब्बी जैसी क्षमता है. इसके अलावा रासायनिक हमले से सुरक्षा भी है.
 

6.क्या है इस कार की कीमत?

क्या है इस कार की कीमत?
6

Aurus Senat कार की कीमत करीब 18 मिलियन रूबल (करीब 2.5 करोड़ रुपये) से शुरू होती है. हालांकि पुतिन की कार में जो सुरक्षा दी गई है, वो उसकी कीमत को दोगुना बढ़ा देता है. हालांकि ऐसे संस्करण आम नागरिकों के लिए उपलब्ध नहीं है. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement