टेक-ऑटो
Abhay Sharma | Nov 12, 2025, 05:04 PM IST
1.पहली बात - पंप मशीन में देखें डेंसिटी

कभी भी पेट्रोल पंप पर डीजल या पेट्रोल भराते समय मशीन में सिर्फ मीटर 0 ही नहीं, डेंसिटी भी चेक करना जरूरी है. बता दें कि पेट्रोल की डेंसिटी लगभग 720 से 775 kg/m³ होती है और डीजल की डेंसिटी लगभग 820–860 kg/m³ होती है.
2.क्या होती है डेंसिटी?

दरअसल, मशीन में दिख रहा डेंसिटी यह बताता है कि पेट्रोल या डीजल कितना प्योर है, उसकी क्वालिटी कैसी है या तेल में कोई मिलावट तो नहीं है.. डेंसिटी का मतलब यहां किसी तरल का भार (weight) उसकी मात्रा (volume) के हिसाब से है.
3. दूसरी बात- 0 ही नहीं, ये भी करें चेक

0 हर कोई देखता है. लेकिन, 0 के साथ आपको यह भी देखना है कि इसके आगे का नंबर 5 से कम हो. जैसे 0.04, 0.03, 0.02. क्योंकि कई बार मीटर 0 से सीधा जंप कर 10 से 15 पर चला जाता है. यह मशीन में की गई छेड़छाड़ का संकेत हो सकता है.
4.पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी हो तो क्या करें?

पेट्रोल पंप पर आपके साथ ऐसी घटना होती है तो टोल फ्री नंबर पर कॉल करके उस पेट्रोल पंप की शिकायत कर सकते हैं. शिकायत के लिए इन नंबर पर कॉल करें. आगे देखें लिस्ट...
5.टोल फ्री नंबर

Indian Petroleum Petrol Pump - 1800-22-4344. HP Petrol Pump के लिए - 1800-2333-555 पर, Indian Oil Corporation के पेट्रोल पंप की शिकायत के लिए 1800 2333 555 पर कॉल कर सकते हैं.