Advertisement

50 MP कैमरा, 20 घंटे चलने वाली बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus Nord 5: जानें कीमत और दमदार फीचर्स

OnePlus ने अपनी पॉपुलर नॉर्ड सीरीज़ की 5वी खेप उतार दी है. OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इन फोन्स की बिक्री 9 जुलाई और 12 जुलाई से शुरू हो जाएगी. चलिए जानते हैं इनकी प्राइज़ और फीचर्स के बारे में.

Kusum Lata | Jul 08, 2025, 05:33 PM IST

1.OnePlus nord 5: Camera

OnePlus nord 5: Camera
1

फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप है. मेन सेंसर के तौर पर सोनी का 50 मेगा पिक्सल का कैमरा लगा है, इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है. वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सैमसंग का सेंसर लगा है.
 

Advertisement

2.OnePlus nord 5: Battery and Color Options

OnePlus nord 5: Battery and Color Options
2

इस फोन में 6800 mAh बैटरी है जो 19.8 घंटे का यूट्यूब प्ले देती है. इस फोन को तीन कलर ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया गया है. मार्बल सैंड्स, फैंटम ग्रे और ड्राई आइस.
 

3.OnePlus nord CE 5: Variants and Prices

OnePlus nord CE 5: Variants and Prices
3

वन प्लस नॉर्ड CE 5 की बात करें तो यह फोन तीन कलर ऑप्शन में आएगा. मार्बल मिस्ट, ब्लैक इनफिनिटी और नेक्सस ब्लू. यह फोन तीन वेरिएंट्स में आएगा. 8GB+ 128GB वाले वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 24,999 रखी है. 8GB+ 256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये होगी, वहीं 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये होगी. इस फोन की सेल 12 जुलाई से शुरू होगी.
 

4.OnePlus nord 5: Variants and Prices

OnePlus nord 5: Variants and Prices
4

वन प्लस नॉर्ड को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. पहला वेरिएंट है 8 जीबी RAM और 256 जीबी स्टोरेच वाला. इसकी कीमत कंपनी ने 31,999 रुपये तय की है.  दूसरा वेरिएंट 12GB+ 256GB का है, इसकी कीमत 34,999 रुपये होगी. वहीं तीसरा वेरिएंट 12GB+ 512GB का है, इसकी कीमत 37,999 रुपये रखी गई है. फोन की सेल 9 जुलाई से शुरू होगी. लॉन्च ऑफर्स और क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट्स के साथ ये फोन तय कीमत से कम में खरीदा जा सकेगा. 

5.OnePlus nord 5: Processor and Display

OnePlus nord 5: Processor and Display
5

OnePlus nord 5 में स्नैपड्रैगन 8 सीरीज़ का प्रोसेसर है जो इसे बेहद पावरफुल बनाता है. यह पहला नॉर्ड फोन है जिसमें स्नैपड्रैगन 8 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है. यह फोन 6.83 इंच की AMOLED स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement