टेक-ऑटो
सुमित तिवारी | Nov 08, 2025, 02:28 PM IST
1.OnePlus 13R

OnePlus 13R दो स्टोरेज वेरिएंट 12GB रैम + 256GB और 16GB RAM + 512GB में आता है, लॉन्चिंग के समय इस फोन की कीमत 44,999 रुपये रखी गई थी.
2.42,999 रुपये की कीमत में लिस्ट

इस फोन को प्राइज कट के बाद 42,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है. इसके अलावा फोन की खरीद पर 4,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है.
3.कितनी है कीमत

इस तरह से वनप्लस के इस तगड़े फोन को 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं. ये फोन दो कलर में उपलब्ध है. एक तो ब्लैक और दूसरा सिल्वर कलर
4.प्राइज कट के बाद भी डिस्काउंट

एक खास बात और प्राइज कट के अलावा इस फोन की खरीदी पर इसमें 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है. डिसप्ले की बात करें तो वनप्लस का यह फोन 6.78 इंट के 120Hz ProXDR डिस्प्ले के साथ आता है.
5.Android 15 पर बेस्ड

यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है. इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा.
6.स्टोरेज

इसके साथ 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगा. फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है.