टेक-ऑटो
Abhay Sharma | Nov 06, 2025, 07:47 PM IST
1.स्टाइल, कंफर्ट और अफोर्डेबिलिटी का कॉम्बो

अगर आप स्टाइल, कंफर्ट और अफोर्डेबिलिटी तीनो चाहते हैं तो ये इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर आपके लिए बेस्ट रहेगा. कंपनी के CEO श्रेयस शिबुलाल ने लॉन्च के मौके पर कहा कि यह सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि एक विजन है और इसका मकसद है हर भारतीय को भरोसेमंद, किफायती और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक मोबिलिटी देना.
2.डिजाइन और परफॉर्मेंस में कैसी है ये ई-स्कूटर?

इसमें इंटरनेशनल लुक और इंडियन मजबूती के साथ 5 वैरिएंट्स और दो कलर ऑप्शन्स ट्रैफिक रेड और प्योर व्हाइट में उपलब्ध है. टॉप वैरिएंट (3kWh i-Max+) की रेंज 109 किमी. (IDC) की है और इसके 2.5kWh वैरिएंट (Max और i-Max) में 91 किमी. का रेंज मिलता है. इसके अलावा इसमें PMSM मिड-ड्राइव मोटर और चेन ट्रांसमिशन दिया गया है, जो स्मूद एक्सेलेरेशन और हाई एफिशिएंसी देता है.
3.स्मार्ट और सेफ फीचर्स क्या हैं?

बता दें कि इसे हर टेरेन यानी राजस्थान की गर्मी से लेकर हिमाचल की ठंड तक में परखा गया है, रेगुलर स्कूटर से कहीं ज्यादा स्थिरता और कंट्रोल के साथ इसमें 16-इंच के व्हील्स मिलते हैं. इसके अलावा ग्राहकों को इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी (IoT) मिलती है. साथ ही इसमें OTA अपडेट्स के साथ आपको मिलेगा ऐप-बेस्ड सिक्योरिटी सिस्टम, जिसमें शामिल है थेफ्ट अलर्ट, टो डिटेक्शन, रिमोट लॉकिंग, जियो-फेंसिंग और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग जैसी हाई-टेक फीचर.
4.बेस्ट रेंज का दावा

बताया जा रहा है कि इसके 2.5kWh बैटरी वाले वैरिएंट को 0-100% चार्ज होने में 5–6 घंटे लगते हैं और 3.0kWh बैटरी वाले वैरिएंट को चार्ज होने में 7–8 घंटे का समय लगता है. साथ ही कंपनी का दावा है कि इस ईवी में 109 किमी. की IDC रेंज के साथ शहर की डेली कम्यूट में कोई दिक्कत नहीं आने वाली है. कंपनी का कहना है कि यह महिलाओं के लिए काफी उपयोगी होगी.
5.क्या है इसकी कीमत?

Numeros n First की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 64,999 रुपये रखी गई है, इसे भारतीय इंजीनियरिंग और इटैलियन डिजाइन हाउस Wheelab की मदद से तैयार किया गया है. यह नई ईवी अब बुकिंग के लिए उपलब्ध है, अगर आप इस खास ईवी को घर लाना चाहें तो numerosmotors.com पर जाकर अपनी बुकिंग कर सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से