Advertisement

मोटो ने लॉन्च किया 20 हजार से कम कीमत वाला दमदार Moto G96 5G फोन, जानें क्या हैं फीचर्स

Moto G96 5G Launch: मोटोरोला भारत में एक और दामदार स्मार्टफोन लेकर आया है. हाल ही में कंपनी ने स्टाइलिश डिजाइन और कम कीमत वाला नया 5G स्मार्टफोन Moto G96 5G को लॉन्च किया है. आइए यहां जानते हैं इस फोन के फीचर्स और कीमत क्या हैं.

आदित्य कटारिया | Jul 09, 2025, 06:11 PM IST

1.दमदार प्रोसेसर

दमदार प्रोसेसर
1

Moto G96 5G  एक पावरफुल प्रोसेसर के साथ आता है. इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7s जेनरेशन 2 प्रोसेसर दिया गया है. मोटोरोला का यह फोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है.

Advertisement

2.शानदार डिस्प्ले

शानदार डिस्प्ले
2

Moto G96 5G शानदार डिस्प्ले मिसता है.इस फोन में 6.7 इंच का फुल HD+ OLED डिस्प्ले आता है, जो 144Hz के रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. यह हाई रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहद स्मूद बनाता है, जिससे यूजर इंटरैक्शन काफी बेहतर हो जाता है. यह फोन HDR10+ को भी सपोर्ट करता है.

3.कमाल का कैमरा

कमाल का कैमरा
3

Moto G96 5G फोन में कमाल का कैमरा दिया गया है. इस फोन में डुअल  रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 50MP का प्राइमरी और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा को सर्पोट करता है. यह कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीरें ले सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

4.बैटरी और फास्ट चार्जिंग

बैटरी और फास्ट चार्जिंग
4

Moto G96 5G में बड़ी बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. इसमें 5500mAh की बैटरी है, जो पूरे दिन का पावर बैकअप देती है. इसमें 33W की टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है, जिससे आप कम समय में फोन को तेजी से चार्ज कर सकते हैं.

5.कीमत 

कीमत 
5

Moto G96 5G के बेस वेरिएंट 8GB + 128GB की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है और 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत  19,999 रुपये रखी गई है, जो इसे इस सेगमेंट में एक प्रतिस्पर्धी विकल्प बनाती है.   

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement