Advertisement

Misfuelling: डीजल कार में पेट्रोल... गलती से गाड़ी में भर गया गलत फ्यूल? जानिए इंजन पर क्या पड़ेगा असर

Misfuelling: पेट्रोल कार में अगर डीजल, या फिर डीजल कार में पेट्रोल भर जाए तो बेवजह का एक टेंशन बन जाता है. इससे गाड़ी को नुकसान पहुंचेगा या नहीं, चलिए इस बात को समझते हैं. इससे आप अपनी कार को बड़े नुकसान से बचा लेंगे... 

Abhay Sharma | Jan 14, 2026, 07:31 PM IST

1.गलत फ्यूल से इंजन पर असर

गलत फ्यूल से इंजन पर असर
1

अगर गलती से भी गलत ईंधन किसी कार के टैंक में पड़ जाए तो गाड़ी के इंजन को भारी नुकसान होने की आशंका रहती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पेट्रोल कार में डीजल डालने से उतनी हानि नहीं होती, जितनी की डीजल कार में पेट्रोल डालने से होती है. आइए जानें ऐसा क्यों होता है? 

Advertisement

2.डीजल कार में पेट्रोल डलने पर ज्‍यादा नुकसान 

डीजल कार में पेट्रोल डलने पर ज्‍यादा नुकसान 
2

दरअसल, डीजल एक लुब्रिकेशन ऑयल के तौर पर काम करता है और इस वजह से इंजन से जुड़े फ्यूल पंप और अन्य पार्ट्स ठीक से काम करते हैं. ऐसे में अगर डीजल टैंक में पेट्रोल डल जाए तो कार स्टार्ट करते ही यह इंजन के हर पार्ट तक पहुंच जाएगा.

3.इंजन को भारी नुकसान 

इंजन को भारी नुकसान 
3

इस कंडीशन में पेट्रोल डीजल के साथ मिक्स होने पर सॉलवेंट के रूप में काम करने लगता है. इससे गाड़ी के पार्ट्स के बीच घर्षण (फ्रिक्शन) बढ़ जाता है. ऐसी स्थिति में फ्यूल लाइन के साथ पंप खराब हो सकता है. इंजन को भी भारी नुकसान होने का खतरा रहता है. 

4.गाड़ी न करें स्टार्ट

गाड़ी न करें स्टार्ट
4

अगर आपको पता चल जाए कि डीजल की जगह गाड़ी में पेट्रोल पड़ गया है तो गाड़ी को तुरंत स्‍टार्ट न करें. क्योंकि इस कंडीशन में अगर आप गाड़ी स्‍टार्ट कर देते हैं तो डीजल में मिक्‍स हुआ पेट्रोल तुरंत इंजन तक पहुंच जाएगा. इससे गाड़ी के कई पार्ट खराब हो जाएंगे.

5.क्या करें?

क्या करें?
5

इस कंडीशन में अगर आपने गाड़ी चालू नहीं कि तो तेल टंकी में ही रहेगा. ईंधन टैंक और पाइप से गलत फ्यूल निकलवा दें और डीजल भरवाएं. अगर पेट्रोल डलने का पता आपको कुछ समय बाद चले तो फौरन गाड़ी को बंद कर दें. क्योंकि गाड़ी को कुछ फीट तक चलाना या कुछ सेकेंड भी चालू रखना, आपको हजारों रुपये का नुकसान करवा सकता है. इसलिए गाड़ी को बंद करके साइड में लगाएं उसे टो करके गैराज ले जाएं और वहां टैंक खाली करवाएं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement