Advertisement

पेट्रोल की टेंशन खत्म! Maruti ने लॉन्च की Wagon R Bioflex, माइलेज- फीचर्स और कीमत जान लें 

Maruti ने भारत की पहली फ्लेक्‍स फ्यूल (Flex Fuel) कार के तौर पर Wagon R लॉन्‍च कर‍ दिया है, वैगन आर भारत में लंबे समय से बिक्री के लिए उपलब्‍ध है.  अब कंपनी ने इसके फ्लेक्‍स फ्यूल वर्जन को भी उसी डिजाइन, फीचर्स के साथ लॉन्‍च किया है. आइए जानें इसकी कीमत और फीचर्स जान लें... 

Abhay Sharma | Jun 15, 2026, 04:52 PM IST

1.कितना पावरफुल है Wagon R Bioflex का इंजन? 

कितना पावरफुल है Wagon R Bioflex का इंजन? 
1

बता दें कि इस कार का नया वर्जन ZXI+ वेरिएंट पर आधारित है. इसके अलावा इस फ्लेक्‍स फ्यूल वाली वैगन आर में 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है और साथ ही पांच स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है. यह कार 20% (E20) से लेकर 85% (E85) तक इथेनॉल-पेट्रोल ब्लेंड पर चल सकती है. कंपनी का दावा है कि इसे 100% तक इथेनॉल (E100) पर चलाने के लिए भी डिज़ाइन किया गया है. (AI Image)

Advertisement

2.Flex Fuel Wagon R के फीचर्स क्या हैं?

Flex Fuel Wagon R के फीचर्स क्या हैं?
2

Flex Fuel Wagon R देखने और फीचर्स के मामले में बिल्कुल सामान्य वैगन आर की तरह ही है, इसमें ज्यादा कुछ बदलाव नहीं नजर आता है. मारुति वैगन आर फ्लेक्‍स फ्यूल को सात इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, छह एयरबैग, ईएसपी, मैनुअल एसी, मैनुअल एडजस्‍टेबल आईआरवीएम, फॉग लैंप, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है.  (AI Image)

3.कितनी होगी Wagon R Bioflex की माइलेज 

कितनी होगी Wagon R Bioflex की माइलेज 
3

बता दें कि इथेनॉल की ऊर्जा क्षमता पेट्रोल से थोड़ी कम होती है, लेकिन इसके बावजूद भी बताया जा रहा है कि यह कार आम वैगन आर (जो लगभग 24-25 किमी/लीटर का माइलेज देती है) के आसपास ही शानदार माइलेज दे सकती है. इस कार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरदीप पुरी की मौजूदगी में इसी महीने पेश किया गया था, अब इस कार को औपचारिक तौर पर लॉन्‍च भी कर दिया है. (AI Image)

4.कितनी है Flex Fuel Wagon R की कीमत

कितनी है Flex Fuel Wagon R की कीमत
4

Wagon R Bioflex को 7.24 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है, बता दें कि यह कार वैगन आर के सबसे टॉप वेरिएंट (ZXi+ 1.2L मैनुअल) पर आधारित है, लेकिन उससे 86,000 रुपये ज्यादा महंगी है. मारुति अभी इस कार को केवल कॉमर्शियल यानी टैक्सी सेक्टर के लिए बेच रही है. 

श-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement
Advertisement