Advertisement

EV For Women: कम बजट में बेस्ट हैं महिलाओं के लिए ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कीमत और रेंज

Low Budget Electric Scooter: आज हम आपको कम बजट में 5 ऐसे बेहतरीन कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो स्टाइलिश, हल्की और आरामदायक होने के साथ आपके रोजाना की यात्रा में होने वाले पेट्रोल के खर्च को कम कर सकते हैं. आइए जानें इन 5 शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में...

Abhay Sharma | Jun 07, 2026, 07:34 PM IST

1.Zelio Little Gracy 

Zelio Little Gracy 
1

इनमें पहले नंबर पर है Zelio Little Gracy, जिसकी कीमत 55,000 से 60,000 के बीच है. बेहद हल्के 80 किलो के इस स्कूटर को आप भारी ट्रैफिक में भी आसानी से संभाल सकती हैं. रेंज की बात करें तो यह स्कूटर 1.5 यूनिट बिजली में 60 से 90 km की रेंज देती है. इसे चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं होती है.  यह महिला राइडर्स और शहरी कम्यूटर्स के लिए एक बेहतरीन और भरोसेमंद विकल्प है. (AI Image)

Advertisement

2.Hero Electric Optima CX 2.0

Hero Electric Optima CX 2.0
2

Hero Electric Optima CX 2.0 खासतौर से महिलाओं के बेस्ट स्कूटर है, इसका वजन केवल 72.5 से 83 किलो है और इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है. एक बार फुल चार्ज करने पर यह लगभग 89 km की रेंज देती है, इसके अलावा सेफ्टी फीचर्स में LED DRL, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम और पोर्टेबल बैटरी शामिल है, जिसे घर ले जाकर भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं.  कीमत की बात करें तो यह 85,000 से 90,000 तक के बीच है.  

3.Okinawa Lite 

Okinawa Lite 
3

69,093 एक्स-शोरूम में Okinawa Lite मिल जाएगी, जो एक हल्की और कॉम्पैक्ट ई-स्कूटर है. यह शहर में डेली राइड्स के लिए बनाई गई है. यह स्कूटर 4 से 5 घंटे में चार्ज हो जाती है और एक बार चार्ज करने पर 60 km की रेंज देती है. टॉप स्पीड 25 km/h है, लो सीट हाइट (740 mm) की वजह से इसे महिलाएं  आसानी से संभाल सकती हैं. 

4.Ampere Magnus EX 

Ampere Magnus EX 
4

67,999 से 94,900 की कीमत में आपको Ampere Magnus EX मिल जाएगी, वजन केवल 82 किलो है, जिसकी वजह से इसे बैलेंस करना आसान है. यह 80 से 100 km की रेंज देती है और ARAI सर्टिफाइड रेंज 121 km तक है. इसमें आपको Eco, City और Reverse मोड जैसे विकल्प भी मिल जाएंगे. डिजिटल डिस्प्ले, USB चार्जिंग, अच्छा स्टोरेज, LED DRL और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. 
 

5.Komaki SE Eco

Komaki SE Eco
5

97,256 एक्स-शोरूम कीमत के साथ Komaki SE Eco भी बेस्ट है, यह स्टाइलिश और पर्यावरण-हितैषी इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो डेली की शहरी यात्रा के लिए बनाई गई है. यह 100 km तक की रेंज देती है. इसका वजन 82 किलो है, जिसकी वजह से इसे संभालना आसान है. सुरक्षा फीचर्स में एंटी-थेफ्ट लॉक, फ्रंट डिस्क ब्रेक, एंटी-स्किड टायर और टेलिस्कोपिक सस्पेंशन मिलेंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.  

Advertisement
Advertisement
Advertisement