टेक-ऑटो
सुमित तिवारी | Jul 13, 2025, 01:01 PM IST
1.turbulence से डर

अगर आप फ्लाइट से यात्रा करने जा रहे है और turbulence से डर लगता है या फिर यात्रा के दौरान आवाज सुनाई देती है कि ' सभी यात्री अपनी सीट बैल्ट बांध लें बाहर मौसम खराब है' तो सभी को डर का एहसास होना लाजमी है. लेकिन अब चिंता की बात नही है.
2.डर को दूर करले के लिए

दरअसल अब डरने की बिल्कुल भी जरूरत नही हैं. इस डर को दूर करने के लिए एक नई वेबसाइट आई है. ये वेबसाइट/App आपको यात्रा के पहले ही यह जानकारी देगा कि आपकी फ्लाइट में टर्बुलेंस का खतरा कितना है.
3.बड़े काम की वेबसाइट

आपको बता दें कि टर्बुली नाम की एक वेबसाइट है जो पूरी तरह से फ्री हैं. यह यात्रियों को उड़ान से पहले होने वाले टर्बुलेंस (Turbulence) की जानकारी देती है. इससे आपको पहले ही पता चल जाएगा कि आपके सफर में टर्बुलेंस (Turbulence) की कितनी आशंका है.
4.समय की एविएशन और मौसम पर करती है काम

दरअसल ये वेबसाइट/App समय की एविएशन (aviation) और मौसम से जुड़ी जानकारी के आधार पर काम करता है. जब आप इस ऐप या वेबसाइट पर अपने उड़ान भरने के रास्ते के बारे में डालते है तो ये उस मार्म पर आने वाले टर्बुलेंस को साफ दिखा देता है.
5.किसने किया डेवलप

इस ऐप को फिजिसिस्ट (Physicist) और टर्बुलेंस रिसर्चर (Turbulence researcher) डॉ. इग्नासियो गालेगो मार्कोसव (Dr Ignacio Gallego Marcos) ने डेवलप किया है.