टेक-ऑटो
रईश खान | Nov 17, 2025, 10:58 PM IST
1.एक मोबाइल में दो हेडफोन कनेक्ट कर सकते हैं

लेकिन ज्यादातर लोगों को इस फीचर्स के बारे में नहीं पता है. यूजर्स अपने स्मार्टफोन में एकसाथ दो ब्लूटूथ हेडफोन या ईयरबड्स कनेक्ट कर सकते हैं. लेकिन Share Audio with Friend फीचर अभी कुछ ही डिवाइस में उपलब्ध है.
2.किस नाम से हो सकता है ये फीचर?

कुछ फोन में यह Dual Audio, Audio Sharing या Multi-Device Bluetooth नाम से हो सकता है. एंड्रॉयड अपडेट में इस बार यूजर्स के पर्सनाइजेशन को आसान बनाने पर फोकस किया गया है.
3.QR कोड के जरिए मिलेगी सुविधा

इस नए फीचर्स की मदद से आप एकसाथ फोन में म्यूजिक, पॉडकास्ट, ऑडियोबुक या फिल्म का मजा ले सकते हैं. यह फीचर QR कोड के जरिए कई डिवाइस पर Audio ब्रॉडकास्ट करने की सुविधा देता है.
4.किस डिवाइस में करेगा काम?

यह फीचर Android 16 और Bluetooth LE Audio वाले डिवाइस आसानी से काम करेगी. Share Audio with Friend के जरिए आप शेयर्ड Playlist भी बना सकते हैं. या प्राइवेट ऑडियो स्ट्रीम का मजा भी ले सकते हैं.
5.How to connect 2 headphones to one phone: एक फोन से दो हेडफोन कैसे करें कनेक्ट

सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं.
फोन का ब्लूटूथ और डिवाइस कनेक्शन खोलें.
इसके बाद जिन 2 हेडफोन या Earbuds को कनेक्ट करना चाहते हैं, उन्हें पेयरिंग मोड में डालें.
पहले एक हेडफोन या ईयरबर्ड को कनेक्ट करें और दूसरे को पेयर करें.
इसके बाद डुअल ऑडियो, शेयर ऑडियो या ऑडियो आउटपुट विकल्प दिखेगा.
उस पर क्लिक करते ही दोनों हेडफोन एक्टिव हो जाएंगे.