टेक-ऑटो
Abhay Sharma | Nov 17, 2025, 07:24 PM IST
1.नकली चार्जर

बाजार में नकली चार्जर धड़ल्ले से बिक रहे हैं, जो दिखने में असली लगते हैं पर अंदर से बेहद घटिया क्वालिटी के होते हैं. ये आपके फोन की बैटरी को नुकसान तो पहुंचाते ही हैं, इससे आग लगने और शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं.
2.सरकारी टूल

अगर आपको भी चार्जर की क्वालिटी पर शक है, तो इस सरकारी टूल की मदद से चार्जर की असलियत चेक कर सकते हैं. आइए इस टूल और इस्तेमाल के तरीके को डिटेल में समझते हैं, ताकि आप असली और नकली चार्जर के खेल को असानी से समझ पाएं.
3.BIS CARE ऐप

चार्जर असली है या नकली, इसकी पहचान करने के लिए आप इस सरकारी ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. BIS CARE नाम की इस सरकारी ऐप को आप Apple के लिए App Store और Android App के लिए Google Play से डाउनलोड कर सकते हैं.
4.कोड के जरिए चल जाएगा पता

इस ऐप से आप सिर्फ एक कोड के जरिए पता लगा पाएंगे कि आपका चार्जर असली है या नकली. हम जिस कोड की बात कर रहे हैं, वह होता है रजिस्टर्ड या R नंबर, जो हर चार्जर में होता है. इसे आपको BIS Care की ऐप पर डालकर चेक करना है.
5.स्टेप-बाय-स्टेप जानें पूरा प्रोसेस

सबसे पहले फोन में BIS Care ऐप को डाउनलोड करें, होम पेज पर Verify R-no. under CRS नाम के ऑप्शन पर टैप करें. इसमें अपने चार्जर पर दिए गए R नंबर को दर्ज करें.
6.चार्जर की पूरी डिटेल आ जाएगी सामने

R नंबर डालते ही ऐप चार्जर को ऑथेंटिकेट करेगी. इसके बाद आपके सामने आपके चार्जर का पूरा कच्चा-चिट्ठा खुल कर आ जाएगा. इससे पता चल जाएगा की चार्जर असली है या नकली...