टेक-ऑटो
Abhay Sharma | Jul 24, 2025, 12:31 PM IST
1.Google ने लॉन्च किए हैं फ्री AI कोर्सेज

बता दें कि Google ने अपने Google Cloud Skills Boost प्लेटफॉर्म पर कुछ फ्री AI कोर्सेज़ लॉन्च किए हैं. ये कोर्स छोटे-छोटे हिस्सों में बांटे गए हैं और आसान भाषा में उपलब्ध हैं. इन्हें आप कम समय में सीख सकते हैं, या जानकारी हासिल कर सकते हैं. आइए जानें इन 8 फ्री AI कोर्सेज के बारे में...
2.Introduction to Generative AI

अवधि- 45 मिनट: इस खास कोर्स में आप जानेंगे Generative AI होता क्या है. बता दें कि इसका इस्तेमाल आजकल कस्टमर सर्विस बॉट्स से लेकर विज्ञापन डिजाइन तक में खूब हो रहा है. आइडिया देने, लिखने, डिज़ाइन करने या प्लानिंग से जुड़े काम में यह कोर्स AI टूल्स का इस्तेमाल करना सिखाएगा. यह आपकी प्रोडक्टिविटी को कई गुना बढ़ा सकते हैं.
3.Introduction to Large Language Models

कोर्स की अवधि- 1 घंटा: इसमें आप जानेंगे Large Language Models (LLMs) क्या होता है और कहां ये बेहतर काम करता है. यह हर प्रोफेशनल के लिए अच्छा साबित हो सकता है, इसमें बताया जाएगा की कैसे आप स्मार्ट तरीके से प्रॉम्प्ट दे सकते हैं, समय बचा सकते हैं और Gemini या ChatGPT जैसे AI टूल्स से बेहतर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं.
4.Introduction to Responsible AI

कोर्स की अवधि- 30 मिनट: इसमें बताया जाता है कि Responsible AI यानी ज़िम्मेदार तरीके से AI का इस्तेमाल असल में कैसे करना है. आप लीडरशिप, पॉलिसी, HR या कंटेंट से जुड़े काम करते हैं तो आपके लिए यह समझना जरूरी है कि AI के पीछे की एथिक्स (नैतिकता) क्या है.
5.Introduction to Image Generation

कोर्स की अवधि- 30 मिनट: इसमें जानेंगे डिफ्यूजन मॉडल्स कैसे काम करते हैं और इन्हें Vertex AI पर कैसे ट्रेन और डिप्लॉय किया जाता है. ब्रांडिंग, सोशल मीडिया, UI डिजाइन या ई-कॉमर्स से जुड़े लोगों के लिए यह कोर्स बेहतर साबित हो सकती है. यह बेहतर काम करने और क्रिएटिव बने रहने में मदद करेगा.
6.Attention Mechanism

कोर्स की अवधि- 45 मिनट: इसमें Attention Mechanism के बारे में बताया गया है, इसका इस्तेमाल ट्रांसलेशन, समरी बनाने और सवालों के जवाब देने जैसे कामों में खूब होता है. डॉक्युमेंटेशन, रिसर्च या मल्टीलिंगुअल (बहुभाषीय) कंटेंट से जुड़े काम करने वाले लोगों के लिए यह फायदेमंद है.
7.Transformer Models और BERT Model

कोर्स की अवधि- 45 मिनट: इसमें आप जानेंगे कि BERT (Bidirectional Encoder Representations from Transformers) और दूसरे Transformer Models कैसे काम करते हैं. AI-पावर्ड कंटेंट पाइपलाइन, चैट इंटरफेस या NLP (Natural Language Processing) से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वालों के लिए फायदेमंद है.
8.Create Image Captioning Models

कोर्स की अवधि- 30 मिनट: यह कोर्स मीडिया, एजुकेशन, पब्लिशिंग या ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों के लिए फायदेमंद है. इसके अलावा Introduction to Vertex AI Studio, जिसकी अवधि: 2 घंटे है. इसमें आप प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, मॉडल ट्यूनिंग, और ऐप को डिप्लॉय (लॉन्च) करना सीखेंगे.,