टेक-ऑटो
Abhay Sharma | May 02, 2026, 09:24 PM IST
1.E20 इथेनॉल (Ethanol) है क्या?

बता दें कि E20 इथेनॉल (Ethanol) एक ऐसा ब्लेंडेड ईंधन (blended fuel) है, जिसमें 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल मिलाया जाता है. अब सरकार ने पेट्रोल में 85% इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बता दें कि इथेनॉल गन्ना, मक्का, और चावल जैसे कृषि उत्पादों (बायोफ्यूल) से बनता है. इसका उद्देश्य पेट्रोल पर निर्भरता कम करना, प्रदूषण कम करना और भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है. (AI Image)
2.पुरानी कार-बाइक के इंजन का हो जाएगा कबाड़ा?

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने शिकायत की कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल पुरानी बाइक्स और कारों के इंजनों को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे इसपर सरकार ने कहा था कि पुराने वाहनों में कोई बड़ा परफॉर्मेंस ड्रॉप, माइलेज में भारी गिरावट या इंजन को नुकसान नहीं होता. पर सरकार ने इस बात सें इंकार भी नहीं किया है कि E20 पेट्रोल से माइलेज में कमी नहीं आ रही है. (AI Image)
3.पुरानी गाड़ियों में माइलेज 3-6% कम

इसको लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि पुरानी गाड़ियों को E20 फ्यूल से चलाने पर माइलेज में 3-6% की कमी आ सकती है, कुछ गाड़ियों में हर 20-30 हजार किलोमीटर पर रबर पार्ट्स और इंजन गैसकेट बदलवाने पड़ सकते हैं. यानी E20 के साथ कुछ तकनीकी चुनौतियां जरूर हैं, जो खासकर BS-3 और उससे पुराने वाहनों के साथ है. (AI Image)
4.अब जान लें क्या है E85 और E100 ईंधन?

अब E85 और E100 जैसे उच्च एथेनॉल-मिश्रित ईंधन को पेश करने का प्रस्ताव दिया गया है, इसके लिए 27 अप्रैल 2026 को एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन के सुझाव दिए गए हैं. बता दें कि E85 ईंधन: इसमें 85% एथेनॉल और 15% पेट्रोल का मिश्रण होगा और E100 ईंधन लगभग पूरी तरह से शुद्ध एथेनॉल होगा. फिलहाल देश में E20 ईंधन यानी 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल मिल रहा है. (AI Image)
5.पुराने वाहनों के साथ तालमेल बिठाना भी मुश्किल

इससे उन पुराने वाहनों के साथ तालमेल बिठाना मुश्किल होगा, जो नए ईंधन के लिए शायद फिट न हों. पुरानी गाड़ियों के इंजन इसके लिए पूरी तरह तैयार नहीं होते. हालांकि, आजकल नई कारों में E20 पेट्रोल का सपोर्ट दिया जा रहा है, लेकिन अगर पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा 20% से ज्यादा हो जाती है, तो फिर पुराने इंजनों में दिक्कत आ सकती है. (AI Image)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.