टेक-ऑटो
Abhay Sharma | Nov 28, 2025, 02:40 PM IST
1.New Hero Splendor 125

Hero ने अपनी इस बाइक में 124.7cc का एयर कूल्ड और 4 स्ट्रोक इंजन i3S टेक्नोलॉजी लगाई है. इस पावरफुल इंजन में लगभग 10.7 bhp की पावर और 10.6 nm टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता है. यानी यह शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में यह अच्छे से मैनेज कर सकता है.
2.Hero Splendor 125 माइलेज

वहीं Hero Splendor 125 का माइलेज देखें, तो कंपनी के दावे के मुताबिक यह 60 से 65 km/l तक पहुंच सकता है. इसे अपने सेगमेंट में अपनी बेस्ट माइलेज वाली बाइक माना जा रहा है.
3.Hero Splendor 125 डिजाइन और फीचर्स

New Hero Splendor 125 को न्यू मॉडर्न लुक दिया गया है, इसमें लेटेस्ट ग्राफिक्स डिजाइन, LED हैंडलैंप, डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मोबाइल चार्जिंग पोर्ट भी मिलेगा. इस बाइक की सीट को भी पहले से ज्यादा कंफर्टेबल बनाया गया है. इससे लंबी दूरी तय करना भी आसान हो जाएगा.
4.Hero Splendor 125 प्राइस

अगर हीरो इस मॉडल को लॉन्च करता है, तो इसकी कीमत स्प्लेंडर प्लस और सुपर स्प्लेंडर के बीच हो सकती है, जो ₹80,000 से ₹90,000 (एक्स-शोरूम) के बीच होगी. हालांकि लॉन्च की संभावित तारीख की घोषणा अभी तक कंपनी ने नहीं की है.
5.2 या 3 वेरिएंट होंगे उपलब्ध

बताया जा रहा है कि इसके 2 या 3 वेरिएंट उपलब्ध होंगे, इसका एक बेस ड्रम ब्रेक मॉडल, एक मिड-लेवल डिस्क ब्रेक वेरिएंट, और एक टॉप-एंड वर्जन जिसमें एलईडी लाइट्स और डिजिटल क्लस्टर जैसे अतिरिक्त फीचर्स होंगे, लॉन्च हो सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से