टेक-ऑटो
Abhay Sharma | Nov 10, 2025, 06:54 PM IST
1.क्या हैं ऑटोमैटिक कार खरीदने के फायदे?

चलाने में आसान: ऑटोमैटिक कार का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको खुद गियर बदलने की जरूरत नहीं होती, बस एक्सीलेटर पर कंट्रोल करना है. इससे शहर की ट्रैफिक भरी भीड़-भाड़ वाली जगहों में भी ड्राइविंग बहुत आसान हो जाती है.
2.स्मूथ राइड

इसके अलावा ऑटोमैटिक कार का दूसरा सबसे बड़ा फायदा है कि इसमें गियर अपने आप बदलते हैं, ऐसे में लोगों के लिए ड्राइव बहुत आरामदायक और बिना झटकों वाली हो जाती है. मैन्युअल कार की तुलना में इनसे सफर ज्यादा स्मूद और रिलैक्सिंग बन जाता है.
3.बिना थकान के बेहतर राइड

ट्रैफिक में अक्सर बार-बार रुकने और चलने वाली स्थिति आ जाती है, इस स्थिति में भी ऑटोमैटिक कार से खूब राहत मिलती है. क्योंकि इसमें बार-बार क्लच दबाने की जरूरत नहीं पड़ती, इससे ड्राइवर को थकान महसूस नहीं होती है.
4.नए लोगों के लिए आसान

इसके अलावा जो लोग ड्राइविंग में नए हैं, उनके लिए ऑटोमैटिक कार चलाना मैन्युअल कार के मुकाबले ज्यादा आसान होता है. इस कार को चलाना लोग जल्दी सीख भी जाते हैं. इसलिए ऐसे लोगों के लिए ऑटोमैटिक कार बेस्ट है.
5.क्या हैं ऑटोमैटिक कार लेने के 3 नुकसान?

सबसे बड़ी बात ऑटोमैटिक कारें आमतौर पर मैन्युअल कारों से महंगी होती हैं और दूसरा सबसे बड़ा नुकसान है कि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की मरम्मत और मेंटेनेंस का खर्च मैन्युअल कारों की तुलना में अधिक होता है. तीसरा नुकसान यह है कि ऑटोमैटिक कार में आप गियर पर पूरा कंट्रोल नहीं रख सकते. ऐसे में ड्राइविंग के शौकीन लोगों के लिए यह उतना अच्छा नहीं माना जाता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से