Advertisement

Air Purifier Hacks: एयर प्यूरीफायर में ये 3 चीजें नहीं हैं, तो खरीदना बेकरा, पड़ेगा पछताना

Air Purifier Hacks: दिल्ली में इन दिनों प्रदूषण की समस्या तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में प्रदूषण से बचाव करने के लिए घर में Air Purifier लगाना जरूरी है. एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले आमतौर पर लोग ब्रांड और प्राइस देखते हैं. लेकिन, अगर एयर प्यूरीफायर खरीदने जा रहे हैं तो ये 3 चीजें पहले चेक करें... 

Abhay Sharma | Nov 11, 2025, 08:30 PM IST

1.एक्सपर्ट ने दी है ये सलाह

एक्सपर्ट ने दी है ये सलाह
1

सोशल मीडिया पर डॉक्टर शगुन अग्रवाल ने बताया कि एयर प्यूरीफायर खरीदते समय किन 3 चीजों का ध्यान रखना जरूरी है, अगर आप इन 3 चीजों को बगैर चेक किए एयर प्यूरीफायर लेते हैं तो पछताना पड़ सकता है.

Advertisement

2.1 - True Hepa A Filter- H13 or H14 Grade 

1 - True Hepa A Filter- H13 or H14 Grade 
2

एक्सपर्ट के मुताबिक, यही असली HEPA फिल्टर होते हैं, जो हवा में मौजूद बहुत छोटे-छोटे कणों (जैसे धूल, पराग, धुआं, बैक्टीरिया आदि) को 99.95% तक साफ करते हैं. इसमें H13 और H14 ग्रेड सबसे बेहतर माने जाते हैं. हेपा A टाइप या हेपा A लाइट लिखा होना सिर्फ एक मार्केटिंग ट्रिक है. 

3.2 - CADR और रूम साइज देखें 

2 - CADR और रूम साइज देखें 
3

एयर प्यूरीफायर खरीदते समय CADR यानी Clean Air Delivery Rate चेक करना भी बेहद जरूरी है, यह बताता है कि प्यूरीफायर कितनी जल्दी और कितनी प्रभावी तरीके से हवा को साफ कर सकता है. बता दें कि छोटे कमरे के लिए कम CADR भी ठीक रहता है, लेकिन बड़े कमरे के लिए हाई CADR ज़रूरी होता है. कमरे में ज्यादा धूल, धुआं या एलर्जन हैं तो हाई CADR वाला प्यूरीफायर ज़्यादा असरदार रहेगा. 

4.कितने बड़े कमरे के लिए कितना CADR होना जरूरी है? 

कितने बड़े कमरे के लिए कितना CADR होना जरूरी है? 
4

एयर प्यूएयर अगर 150–200 CADR का है तो यह छोटे कमरे (150–200 sq.ft.) तक के लिए ठीक है, वहीं  300–400 CADR मध्यम कमरे (300–400 sq.ft.) और 400+ CADR = बड़े कमरे या हॉल के लिए ठीक माना जाता है. बता दें कि कई बार कंपनियां “High Efficiency” कहकर प्रचार करती हैं, पर इसकी असली दक्षता CADR से ही पता चलती है. 

5.3 - Activated Carbon Filter होना जरूरी है

3 - Activated Carbon Filter होना जरूरी है
5

यह गैस, गंध (odors), और हानिकारक रासायनिक कणों जैसे VOCs – Volatile Organic Compounds को सोख लेते हैं, यह  खाना पकाने, सिगरेट के धुएं, पेंट, पालतू जानवरों या कचरे जैसी बदबू को खत्म करता है. इससे हवा में मौजूद केमिकल्स और बदबू से होने वाली जलन, सिरदर्द या सांस की तकलीफ का जोखिम कम होता है. HEPA फिल्टर और Activated Carbon Filter साथ मिलकर हवा को पूरी तरह साफ, ताज़ा और सुरक्षित बनाते हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement