Advertisement

Xiaomi 12 Ultra: मिनटों में फुल चार्ज होगा का शाओमी ये बेहतरीन स्मार्टफोन, जानिए कब होगी इसकी लॉन्चिंग

Xiaomi जल्द ही एक नया फोन लॉन्च करने वाला है जिसमें 120W की चार्जिंग का फीचर दिया है.

Xiaomi 12 Ultra: मिनटों में फुल चार्ज होगा का शाओमी ये बेहतरीन स्मार्टफोन, जानिए कब होगी इसकी लॉन्चिंग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी (Xiaomi) आने वाले महीने में एक शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जो कि फीचर्स के मामले में काफी धांसू माना जा रहा है.  यह फोन Xiaomi 12 Ultra लॉन्च करने जा रहा है. जहां आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं लीक्स से इस फोन के स्पेक्स (Xiaomi 12 Ultra Specs) और लॉन्च डेट (Xiaomi 12 Ultra Launch Date) के बारे में पता चला है.

Xiaomi 12 Ultra की लॉन्च डेट का खुलासा लीक्स के जरिए हुआ है. आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं आई है.  रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi 12 Ultra को चीन में 5 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 28 जून से कंपनी फोन से जुड़े टीजर्स जारी करना शुरू कर सकती है.

Xiaomi 12 Ultra में होगा स्मार्टफोन

रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 12 Ultra में 5000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है. ये स्मार्टफोन चार्जर के साथ बेचा जाएगा और इसमें आपको एक दमदार 120W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है.आपको बता दें कि शाओमी ने यह कन्फर्म कर दिया है कि इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर होगा. शाओमी की Xiaomi 12S Series भी इसी प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकती है. 

Xiaomi 12 Ultra के फीचर्स

Xiaomi 12 Ultra के फीचर्स की बात करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि Xiaomi 12 Ultra कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो Leica के कैमरे के साथ आएगा. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi 12 Ultra में आपको एक क्वॉड-रीयर कैमरा मिल सकता है जिसमें 50MP का Sony IMX989 मेन कैमरा, 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और दो पेरिस्कोप कैमरा सेंसर्स  शामिल हो सकते हैं.

Samsung पर लगा 100 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्यों लगी इतनी बड़ी चपत

स्क्रीन भी है कमाल

इसमें रीयर डिस्प्ले तो नहीं होगा और ये फोन 6.6-इंच के कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है. शाओमी के इस फोन में आपको 12GB RAM और 512GB का स्टोरेज मिल सकता है.

OLA ने बंद कर दी ये दो अहम सर्विसेज, अब EV पर ही रहेगा फोकस

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement