Advertisement

Work From Home का चक्कर पड़ा भारी, इंस्टाग्राम पर वीडियो लाइक का दिया झांसा, महिला ने गंवाए लाखों

चंडीगढ़ की एक महिला को इंस्टाग्राम वीडियो लाइख करने का झांसा देकर स्कैमर्स ने उनसे लाखों रुपये की ठगी कर डाली. आइए जानते हैं क्या है ये नया स्कैम.

Latest News
Work From Home का चक्कर पड़ा भारी, इंस्टाग्राम पर वीडियो लाइक का दिया झांसा, महिला ने गंवाए लाखों

WhatsApp Scam

Add DNA as a Preferred Source

आजकर ऑनलाइन फ्रॉड के मामले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं. कभी डिजिटल अरेस्ट, लिंक क्लिक करना तो कभी कोई वीडियो लाइक करने जैसे कई तरीकों से स्कैमर्स लोगों को अपने झांसे में फंसा लेते हैं. हाल ही में चंडीगढ़ की एक महिला भी ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गई. 27 वर्षीय महिला को वर्क-फ्रॉम-होम के नाम पर ठग लिया गया. इस दौरान उन्हें 5.69 लाख रुपये का नुकसान हुआ. इस महिला को इंस्टाग्राम वीडियो लाइक करने के बदले पैसे कमाने का झांसा दिया गया था. महिला स्कैमर्स के झांसे को नहीं समझ पाई और लाखों रुपये गंवा बैठी. 

कैसे हुआ स्कैम 

मिली जानकारी के मुताबिक, 25 मार्च को महिला को व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें भेजने वाली ने खुद का नाम स्नेहा वर्मा बताया. उसने कहा कि वह एक ऐसी कंपनी से जुड़ी है जो घर बैठे काम करके पैसे कमाने का मौका देती है. महिला को बताया गया कि वह सिर्फ इंस्टाग्राम वीडियो लाइक करके प्रतिदिन 4,000 से 8,000 रुपये कमा सकती है. महिला वर्क फ्रॉम होम और साथ ही मोटी रकम के बारे में जानकर उसके ऑफर से आकर्षित हो गई. 

ये भी पढ़ें-सड़क किनारे बैठे मजदूरों को लैंबोर्गिनी से टक्कर मारी, फिर पूछा- कोई मर गया क्या, Video Viral

महिला ने इस काम में अपनी रुचि दिखाई. बस क्या था अब तो महिला स्कैमर्स के झांसे में फंस चुकी थी. इसके बाद, ठगों ने उसे एक वीडियो लिंक भेजा और एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ने को कहा. शुरुआत में महिला को कुछ टास्क पूरे करने के बाद उसके अकाउंट में कुछ पैसे रिसीव हुए. इससे महिला का भरोसा और पक्का हो गया. इसके बाद महिला को बताया गया कि अगर वह निवेश करेगी, तो उसे और अधिक मुनाफा मिलेगा.

महिला ने गंवाए लाखों रुपये

महिला ने पहली बार में 1.5 लाख रुपये कुछ अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए. बाद में, ठगों ने उसे और अधिक निवेश करने के लिए प्रेरित किया. इस तरह, महिला ने धीरे-धीरे 5.69 लाख रुपये गंवा दिए. ठगों ने उससे फर्जी ऐप इंस्टॉल करवाया, जिसमें फर्जी मुनाफा दिखा रहा था. जब महिला ने अपनी कमाई निकालने की कोशिश की तो ऐसा नहीं हुआ. महिला को समझ आ गया कि वो साइबर ठग का शिकार हो चुकी है. इसके बाद महिला साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, चंडीगढ़ पहुंची और शिकायत दर्ज कराई.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement