Advertisement

खुशखबरी! WhatsApp का यह फीचर जल्द दिलाएगा अनवॉन्टेड कॉल से छुटकारा, कंपनी कर रही है बदलाव

आप अपने WhatsApp सेटिंग्स में कुछ बदलाव कर कॉल नोटिफिकेशन को बंद कर कर सकते हैं. इसके साथ ही वॉट्सऐप और भी कई कमाल के फीचर लाने वाला है.

खुशखबरी! WhatsApp का यह फीचर जल्द दिलाएगा अनवॉन्टेड कॉल से छुटकारा, कंपनी कर रही है बदलाव

Whatsapp call notification

Add DNA as a Preferred Source

इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप (WhatsApp) एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूजर्स को काफी राहत मिल सकती है. इस फीचर की मदद से यूजर्स आने वाले कॉल्स के नोटिफिकेशन को बंद कर सकते हैं. वॉट्सऐप फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप के इस खास फीचर के जरिए यूजर्स Windows Beta पर कॉल नोटिफिकेशन को बंद कर सकते हैं. 

वॉट्सऐप अभी कॉल नोटिफिकेशन को बंद करने वाले फीचर की टेस्टिंग कर रहा है लेकिन कंपनी ने इसके बीटा वर्जन को माइक्रोसॉफ्ट पर पेश करवा दिया है. WABetaInfo के अनुसार वॉट्सऐप ने पिछले सप्ताह विंडोज के लिए पेश किए गए WhatsApp Beta वर्जन में खुद के नंबर पर मैसेज करने के फीचर को रोलआउट किया था. लेकिन अब विंडोज के लिए रिलीज किए गए WhatsApp के 2.2250.4.0 वर्जन में कुछ यूजर्स को वॉट्सऐप सेटिंग्स में नए ऑप्शन देखने को मिले हैं जिसमें वे आने वाले वॉट्सऐप कॉल के नोटिफिकेशन को बंद कर सकते हैं.

ऐसे बंद कर सकते हैं कॉल नोटिफिकेशन

वॉट्सऐप के कॉल नोटिफिकेशन को बंद करने के लिए यूजर को सबसे पहले WhatsApp Settings में जाना होगा. यहां पर जाकर Notifications पर टैप करना होगा. इसके बाद आपको मैसेज, कॉल और मैसेज प्रीव्यू का ऑप्शन दिखाई देगा. अगर आप कॉल नोटिफिकेशन को बंद करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको Calls के आगे दिए टॉगल को डबंद करना होगा. ऐसा करने के बाद आपको किसी भी कॉल का नोटिफिकेशन नहीं आएगा.

तीन नए इमोजी भी रोलआउट करने वाला है WhatsApp 

कॉल नोटिफिकेशन को डिसेबल करने के फीचर के साथ वॉट्सऐप जल्द ही तीन नए Heart Emojis भी रोलआउट करने वाला है जिसकी बीटा टेस्टिंग की जा रही है. एंड्रायड 2.22.18.8 यूजर्स के लिए इस फीचर को लॉन्च कर दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक Google Play Beta प्रोग्राम के तहत WhatsApp नया अपडेट वर्जन लॉन्च करने वाला है और  इस अपडेटेड वर्जन में तीन बड़े एनिमेटेड Heart Emoji मिलेंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement