टेक-ऑटो
WhatsApp Hackers ने इन दिनों हैकिंग का एक नया तरीका ढूंढ निकाला है. वो एन्क्रिप्शन कोड से लैस तस्वीरें भेज रहे हैं, फोटो फोन पर डाउनलोड होते ही अकाउंट हैक कर दिया जा रहा है.
Online Image Scam: ऑनलाइन अपराधी लगातार WhatsApp की मदद से आम यूजर्स को निशाना बना रहे हैं. मैलिशियस लिंक भेजने से लेकर वीडियो कॉल करके सेक्स वीडियो में चेहरा लगा देने, ओटीपी स्कैम और फिर डिजिटल अरेस्ट तक जब आपको लगता है कि सब देख लिया, तभी ऑनलाइन अपराधी एक नया तरीका इजाद कर लेते हैं. बीते कुछ वक्त से फोटो स्कैम की खबरें आ रही हैं.
इस स्कैम में स्कैमर्स आम यूजर्स को वॉटस्ऐप पर फोटो भेजते हैं. जैसे ही यूज़र ये फोटो डाउनलोड करता है, वैसे ही उसका फोन कॉम्प्रोमाइज़ हो जाता है. बैंक डिटेल्स से लेकर दूसरी सेंसिटिव जानकारियां हैकर्स तक पहुंच जाती हैं. इसके लिए स्कैमर्स स्टेगैनोग्राफी (steganography) टेक्नीक का इस्तेमाल करते हैं. इसमें वो इमेज फाइल में मैलिशियस कोड्स एम्बेड कर देते हैं. जैसे ही यूजर वो फोटो खोलता है उस इमेज में एम्बेड हुआ मैलवेयर उनके फोन में इंस्टॉल हो जाता है.
इमेज खुलवाने के लिए हैकर्स कई बार इमेज भेजने के बाद यूजर्स को कॉल भी करते हैं. कॉल करके वो यूजर्स पर दबाव बनाते हैं कि वो इमेज देख लें. इसके लिए वो अच्छे ऑफर, या सेल का लालच भी देते हैं.
यह भी पढ़ें- दोस्त को जवाब दिया और हैक हो गया अकाउंट, मार्केट में आया WhatsApp Hack का नया तरीका
WhatsApp Image स्कैम से बचने के लिए अनजाने नंबर से आए फोटो, वीडियो या किसी लिंक पर क्लिक न करें. अनजाने नंबर से आने वाले कॉल और मैसेज को इग्नोर करें. अपने वॉट्सऐप पर मीडिया ऑटो डाउनलोड का फीचर डीएक्टिवेट कर दें.
- वॉटस्ऐप पर टॉप-राइट कॉर्नर में तीन डॉट पर टैप करें
- टैप के बाद खुले मेनु में सबसे नीचे सेटिंग्स का ऑप्शन होगा, उस पर टैप करें.
- इसके बाद स्टोरेज और डेटा पर टैप करें.
- इसमें मीडिया ऑटो डाउनलोड का ऑप्शन सबसे नीचे आएगा
- इसमें तीन ऑप्शन होंगे- When Using Mobile Data, When Connected to Wi-Fi और When roaming
- तीनों पर एक-एक करके टैप करें. टैप करते ही फोन, ऑडियो, वीडियो, डॉक्यूमेंट लिखा आएगा. इसमें आपको सभी बॉक्स से टिक मार्क को हटाना होगा और ओके बटन प्रेस करना होगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.