टेक-ऑटो
WhatsApp AI Chatbot: Meta का यह कस्टम AI चैटबॉट फीचर पहले से Messenger और Instagram पर मौजूद है. अब इसे WhatsApp में भी लाया जा रहा है.
WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग ऐप है, जो समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए और दिलचस्प बदलाव करता रहता है. अब Meta अपने AI फीचर्स के दायरे को और बढ़ा रहा है. जिससे WhatsApp यूजर्स को एक अनोखा अनुभव मिलने वाला है. आइए जानते हैं इस नए फीचर की खास बातें:
Messenger और Instagram पर पहले से मौजूद है ये फीचर
Meta का यह कस्टम AI चैटबॉट फीचर पहले से Messenger और Instagram पर मौजूद है. अब इसे WhatsApp में भी लाया जा रहा है. ये फीचर Meta के AI Studio के ज़रिए काम करता है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने मुताबिक AI चैटबॉट को कस्टमाइज़ कर सकते हैं. चैटबॉट के साथ बातचीत का अनुभव बिल्कुल आम चैटिंग जैसा ही होगा. इससे आप अपना डिजिटल दोस्त बना सकेंगे.
WABetainfo ने दी जानकारी
WhatsApp के नए फीचर पर नज़र रखने वाली वेबसाइट WABetainfo के मुताबिक, ये AI चैटबॉट फीचर फिलहाल चुनिंदा एंड्रॉयड यूजर्स के लिए टेस्टिंग के तौर पर जारी किया गया है. ये नया फीचर WhatsApp के 2.25.18.4 एंड्रॉयड वर्जन में देखा गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फीचर को साल की शुरुआत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था और इसका नाम Create AI हो सकता है.
ऐसे करें AI चैटबॉट तैयार
इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है. जैसे ही ये फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, आपको सिर्फ ऐप के अंदर दिए गए “Create AI” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आप अपनी जरूरत के हिसाब से एक प्रॉम्प्ट दर्ज करेंगे. जैसे आप चाहते हैं कि चैटबॉट आपका कोच बने, दोस्त हो या किसी खास जानकारी के लिए असिस्टेंट.
आपका डिजिटल दोस्त या कोच बन सकता है चैटबॉट
इस फीचर की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह चैटबॉट आपकी बातों को समझेगा और लगभग हर सवाल का जवाब देने की क्षमता रखेगा. यूजर्स इसे डिजिटल कोच, पर्सनल असिस्टेंट या चैटिंग के लिए एक वर्चुअल दोस्त की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, यह फीचर कितना हेल्पफुल होगा, इसका असली अंदाज़ा इसके लॉन्च के बाद ही लग सकेगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.