टेक-ऑटो
आज के दौर में Smartphone मार्केट में Refurbished Phone का चल बढ़ रहा है. ऐसे में आप यदि एक पुराना स्मार्टफोन खरीद रहे हैं तो आपको इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.
डीएनए हिंदी: स्मार्टफोन्स मार्केट में अब तेजी के साथ रिफर्बिश्ड फोन का चलन बढ़ रहा है. यूजर्स एक नया बजट स्मार्टफोन (Budget Smartphone) खरीदने के बजाए उतने ही पैसों में एक पुराना प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना पसंद कर रहे हैं. ऐसे में यह मार्केट तेजी से बड़ा हो रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ये रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन (Refurbished Phone) क्या होते हैं और उन्हें खऱीदना कितना सही है या नहीं.
दरअसल कई बार कुछ स्मार्टफोन यूजर्स एक निश्चित समयांतराल में फोन बदल देते हैं. ऐसे में एक्सचेंज ऑफर से लेकर आधिकारिक जगहों पर फोन को बेचने का चलन काफी तेजी से बढ़ा है. इसके चलते ही रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन का मार्केट भी तेजी से बढ़ा हैं अब समझते हैं कि आखिर ये काम कैसे करता है.
रिफर्बिश्ड फोन मूल रूप से वह फोन होते हैं जो विक्रेता को कुछ कम कामकाज की खराबी या पसंद ना आने के कारण वापस कर दिए जाते हैं. इसे विक्रेता द्वारा वापस ले लिया जाता है और इनकी मरम्मत की जाती और जिसके बाद ये नए जैसे बन जाते हैं और फिर से इन्हें बेचा जाता है. यह फोन और नए फोन की तुलना में काफी सस्ते दरों पर उपलब्ध होते हैं.
यदि रिफर्बिश्ड के बारे में सरल शब्दों में यह कहा जा सकता है कि किसी भी फोन को खोलकर उसका पुनर्निर्माण करना. Refurbished Phone वह होते हैं जो किसी छोटी मोटी कमी के कारण विक्रेता द्वारा वापस कर दिए जाते हैं. ऐसे में अब सवाल उठता है कि आखिर इन फोन को यूजर्स को खरीदना चाहिए या नहीं.
इस बजट में आपको मौजूदा वक्त के लो-बजट फोन मिलेंगे लेकिन रिफर्बिश्ड सेगमेंट में आप कई फ्लैगशिप फोन्स को इस बजट में हासिल कर सकते हैं. वहीं खास बात यह है कि इन फोन्स के लिए आपको ऑनलाइन मार्केट में कड़ी मेहनत करनी होंगी. खास बात यह है कि इस सेगमेंट में आपको प्रीमियम स्मार्टफोन्स ही लेने चाहिए. यदि आप किसी रिफर्बिश्ड आईफोन 7 या 9 को किसी नए रेडमी फोन से तुलना करें तो आपके लिए आईफोन की डील ज्यादा बेस्ट हो सकती है.
Best Smartphone: दुनिया में सबसे ज्यादा बिकते हैं ये 10 स्मार्टफोन
यदि आप Refurbished Phone खरीदना चाहते हैं तो आपको इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.
Best Smartphone: दुनिया में सबसे ज्यादा बिकते हैं ये 10 स्मार्टफोन
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.