टेक-ऑटो
वीवो का VIVO X200 FE भारत में लॉन्च हो गया है. प्रिमियम लुक वाला यह फोन ZEISS मास्टर कलर डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है.
VIVO ने 14 जुलाई को vivo X200 FE लॉन्च कर दिया है. इस फोन की लंबे समय से चर्चा हो रही थी. वीवो का प्रिमियम लुक वाला यह फोन अमेज़न पर प्री ऑर्डर के लिए अवेलेबल है. यह फोन 23 जुलाई को मार्केट में उपलब्ध होगा और 24 जुलाई से इसकी डिलिवरी शुरू हो जाएगी.
इस फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का ZEISS कैमरा है. यह कैमरा 100X ज़ूम और 3X ऑप्टिकल ज़ूम फीचर के साथ आता है. इसमें सोनी का अल्ट्रा सेंसिटिव सेंसर लगा है. इसके साथ ही ZEISS का 50 मेगा पिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगा पिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा लगा है. फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 50 मेगा पिक्सल का सेल्फी कैमरा लगाया गया है.
फोन में 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले लगाया गया है. इससे यूजर्स को इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा. डिस्प्ले में ही ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है. फोन में ZEISS का मास्टर कलर डिस्प्ले दिया गया है. फोन में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 6500 mAh बैटरी दी गई है.
VIVO X200 FE को फिलहाल तीन कलर वेरिएंट्स में उतारा गया है. एम्बर येलो, फ्रॉस्ट ब्लू और ल्यूक्स ग्रे. यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया गया है. 12GB RAM + 256GB storage और 16GB RAM + 512GB storage. 12जीबी वाला वेरियेंट 54,999 रुपये में अवेलेबल है. वहीं, 16GB+512GB वेरियेंट 59,999 रुपये में अवेलेबल है. अगर आप अमेज़न से ऑर्डर करते हैं तो आपको SBI कार्ड पर नो कॉस्ट ईएमआई का फायदा मिलेगा और Amazon Pay ICICI कार्ड पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक मिलेगा. वहीं अगर आप वीवो की ऑफशियिल वेबसाइट से ऑर्डर करते हैं तो आपको 6000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. वहीं छात्रों को 1000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.