Advertisement

ये है दुनिया का सबसे पतला फोन, AI सेल्फी कैमरे वाले इस फोन की कीमत इतनी कि अभी खरीदने दौड़ पड़ेंगे आप

Vivo ने दुनिया का सबसे पतला 3D कर्व फोन लॉन्च कर दिया है. मिड रेंज का यह फोन 32 मेगा पिक्सल के AI फीचर वाले सेल्फी कैमरे से लैस है.

ये है दुनिया का सबसे पतला फोन, AI सेल्फी कैमरे वाले इस फोन की कीमत इतनी कि अभी खरीदने दौड़ पड़ेंगे आप
Add DNA as a Preferred Source

Vivo ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. फोन का नाम है- Vivo Y400 Pro 5G.  यह दुनिया का सबसे पतला 3D कर्व फोन है.  AI एनेबल्ड सेल्फी कैमरे से लैस इस फोन के फीचर्स जबरदस्त हैं. यह फोन मिड रेंज मोबाइल मार्केट में तूफान मचा सकता है. इस फोन में गूगल और सोनी के बेहतरीन फीचर्स को शामिल किया गया है.

Vivo Y400 Pro 5G- Features

90W फास्ट चार्जिंग सुविधा से लैस ये फोन 5500 mAh बैटरी से पावर्ड है. फोन में सोनी का 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लगा है. वहीं, इसका सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है जो AI फीचर्स से लैस है. प्रोसेसर की बात करें तो फोन में ऑक्टा कोर चिपसेट लगा है. 8GB रैम से लैस यह फोन अलग-अलग स्टोरे ऑप्शंस में उपलब्ध है. इस फोन की मोटाई 7.49 mm है, इसे दुनिया का सबसे पतला फोन बताया जा रहा है. फोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले लगा है और इसमें गूगल का सर्कल टू सपोर्ट फीचर भी शामिल है.

Vivo Y400 Pro 5G- price, release date

Vivo Y400 Pro 5G एक मिड रेंज फोन है, जिसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये रखी गई है. ये कीमत 128 जीबी स्टोरेज वाले फोन की है. वहीं, 256 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 26,999 रुपये तय की गई है. यह फोन ऑनलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदा जा सकता है. फिलहाल फोन का प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है और 27 जून से इसे खरीदा जा सकेगा. 

Vivo Y400 Pro 5G- Color Option, Offers

वीवो 400 प्रो तीन आकर्षक रंगों में अवेलेबल है. फेस्ट गोल्ड, फ्री स्टाइल व्हाइट और नेबुला पर्पल. तीनों कलर वेरिएंट्स की कीमत बराबर रखी गई है.इस फोन पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट और कैश बैक के अलावा नो कॉस्ट EMI की सुविधा भी उपलब्ध है.इसके साथ ही अगर आप ये फोन अपने बिजनेस के लिए खरीद रहे हैं तो GST इनवॉइस लगाकर 28 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं.

तो अगर आप मिड रेंज फोन खरीदने का प्लान कर रहे थे तो वीवो का ये फोन एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement